1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. दिल्ली: घर से बुलाकर 17 साल के अभिषेक को घेरा, भागने पर भी नहीं बख्शा; चाकू गोदते CCTV में कैद

दिल्ली: घर से बुलाकर 17 साल के अभिषेक को घेरा, भागने पर भी नहीं बख्शा; चाकू गोदते CCTV में कैद

 Reported By: Abhay Parashar, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jun 02, 2026 09:59 am IST,  Updated : Jun 02, 2026 09:59 am IST

दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में बीती रात चाकूबाजी की खौफनाक वारदात हुई। यहां 17 साल के अभिषेक की 15 बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

लाल टी-शर्ट में...- India TV Hindi
लाल टी-शर्ट में अभिषेक। Image Source : REPORTER INPUT

कहीं ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, कहीं चाकुओं से वार हुआ, कहीं घर पर कई राउंड फायरिंग की गई तो कहीं कैंची मारकर शख्स को मार डाला। ये सभी दिल दहला देने वाली घटनाएं देश की राजधानी दिल्ली में एक ही दिन में हुई हैं। न्यू उस्मानपुर में सोमवार रात हुई घटना ने पूरे दिल्ली को सहमा दिया है। यहां करीब 12 से 15 बदमाशों ने एक 17 वर्षीय युवक पर चाकुओं से वार कर दिया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई चाकूबाजी की घटना

वारदात सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे की है। 17 वर्षीय अभिषेक को घर से बुलाकर घर के पास नाले पर हत्या कर दी गई। पूरी वारदात वहां पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह से 5 से 7 लड़कों ने अभिषेक को घेर रखा है। अभिषेक सबके बीच में लाल रंग की टी शर्ट में नजर आ रहा है।

बातचीत के बीच अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार

बताया जा रहा है कि दो लड़के पहले अभिषेक के घर गए जो स्पॉट से महज 100 मीटर के आसपास दूर है। उसको बुलाकर नाले के पास ले आए जहां कुछ लड़के पहले से मौजूद थे। सबकी आपस में बातचीत हो रही थी अभिषेक को सबने बीच में घेरकर रखा था, तभी एक लड़के ने अचानक से अभिषेक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। अभिषेक किसी तरह उनसे बचकर बगल की गली में भागा लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया और तब तक मारते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

हत्या की वजह क्या?

वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अभिषेक को पास के अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में क़त्ल की FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता लगा है कि आरोपियों की पुरानी रंजिश थी जिसकी वजह से कत्ल की इस वारदात को सजिश के तहत पूरी प्लानिंग से अंजाम दिया गया।

दिल्ली में हुई अन्य वारदातें-

  • ट्यूशन से लौट रहे बच्चे को लगी गोली- न्यू उस्मानपुर के पुश्ता इलाके में बाइक से आए बदमाशों ने एक कैटरर पर फायरिंग कर दी जिसमें एक मासूम बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। हालांकि मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की तलाश जारी है।
  • लाडो सराय इलाके में घर पर कई राउंड फायरिंग-  न्यू उस्मानपुर के अलावा साउथ दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में भी गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी जहां लाडो सराय इलाके में बदमाशों ने एक घर पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए।
  • मुखर्जी नगर में युवक पर कैंची से हमला- इसके अलावा मुखर्जी नगर में एक युवक पर कैंची से हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई जिसमें उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मृतक दिलबहार गद्दे बनाने वाली एक दुकान में काम करता था जिसका किसी बात पर अपने सहकर्मी ​​शहजाद से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान ही आरोपी ने कथित तौर पर दिलबहार पर कैंची से कई बार हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी ​​शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

बहन की कॉपी लेने निकला 16 साल का सानू रहस्यमय ढंग से लापता, 24 घंटे बाद नहर में मिला शव, परिवार सदमे में

लड़की से दो युवक करते थे प्यार, बॉयफ्रेंड ने दूसरे प्रेमी को थार से कुचलकर मार डाला; दिखाया एक्सीडेंट, ऐसे खुली पोल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।