भोपाल: भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवती के गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर चाकुओं से हमले के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवती को बचाने आई उसकी बहन पर भी युवक ने हमला कर दिया। इससे दोनों बहनें घायल हो गईं। मामला शंकर नगर इलाके का है।
पहले लिव-इन रिलेशनशिप में थे दोनों
जानकारी के मुताबिक, आरोपी और युवती पहले लिव-इन रिलेशनशिप में थे। अलग होने के बाद दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई। युवक ने रास्ता रोककर युवती से कहासुनी करने लगा। इसके बाद उसने चाकू निकाला और हमला कर दिया। भीड़ को आरोपी फरार हो गया। जाते-जाते उसने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।
यहां देखें वीडियो
बातचीत से मना करने पर मारा चाकू
बताया जा रहा है कि युवक रास्ता रोककर उससे बातचीत करना चाह रहा था। लेकिन उसने इनकार कर दिया। इससे बाद गुस्से में उसने उसे चाकू मार दिया। युवती की बचाने आई बहन पर भी उसने हमला कर दिया। उसके चेहरे पर चाकू से गहरा घाव हो गया है।
हबीबगंज इलाके में भी महिला को मारी चाकू
इससे पहले शनिवार को हबीबगंज इलाके में 25 वर्षीय महिला के पति के दो दोस्तों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की और चाकू मारकर घायल कर दिया। हबीबगंज पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ घर में घुसने, छेड़छाड़, मारपीट और छीन-झपट के आरोपों में मामला दर्ज किया और गिरफ्तार कर सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता का पति (30 वर्ष) एक चौकीदार के रूप में काम करता है और एक बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि वह घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। आरोपियों ने कथित तौर पर चौकीदार को ज़रूरत से ज़्यादा शराब पिलाई और उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर उसके घर तक ले गए, जहां उन्होंने उसे घर के बाहर ही बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। जब पत्नी पानी लेने के लिए बाहर आई, तो दोनों आदमी उसके पीछे-पीछे घर के अंदर घुस गए। उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ की। हाथापाई के दौरान उसकी पीठ में चाकू मारा और उसका मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए।