1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. LPU में छात्रों के हिंसक विरोध के बाद क्लास सस्पेंड, इंटरनेट सेवा बंद, CM मान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए

LPU में छात्रों के हिंसक विरोध के बाद क्लास सस्पेंड, इंटरनेट सेवा बंद, CM मान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के हिंसक विरोध के बाद सीएम भगवंत मान ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और आस पास के इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

LPU- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में जमकर हंगामा

Highlights

  • NH-44 पर ट्रैफिक हुआ बहाल, छात्रों ने 15 घंटे से रोक रखा था
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाके में इंटरनेट सेवा बंद
  • पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों के हिंसक विरोध के बाद LPU ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। इसके अलावा खबर ये भी है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

पंजाब के सीएम ने सख्त रवैया अपनाया

पंजाब CMO के मुताबिक, "लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उन्होंने DGP गौरव यादव को घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया है।"

तमाम छात्र अपने घर के लिए निकले

नियमित कक्षाएं (रेगुलर क्लास) 28 सितंबर से 10 दिन के लिए सस्पेंड होने के बाद LPU के तमाम छात्र अपने घर के लिए निकल गए हैं।

घर जा रहे छात्र ने क्या बताया?

अपने घर जा रहे एक अन्य छात्र ने बताया, "कॉलेज प्रशासन से जो हमारी बात हुई उसमें हमें यह पता चला कि कल रात में हंगामा हुआ उसमें हमारे कंप्यूटर साइंस की इमारत को तोड़ दिया गया है, अंदर आग लगा दी गई। इस वजह से बहुत नुकसान हुआ। हमें 10 दिनों की छुट्टी मिली है मगर संभव नहीं है कि 10 दिन में सब कुछ ठीक हो जाए। अब हंगामा तो रुक गया है। अब अंदर शांति है, कोई बवाल नहीं है। पुलिस ने सब कुछ कवर किया है मगर कल रात को जिस तरह का हंगामा हुआ, लड़कियों के होस्टल में लड़के घूस गए थे और बहुत तोड़-फोड़ हुई, इन सब के बाद हम लोग यहां सहमे हुए थे।"

NH-44 पर ट्रैफिक हुआ बहाल, छात्रों ने 15 घंटे से रोक रखा था

LPU में विरोध के बीच PTI के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि NH-44 पर ट्रैफिक बहाल हो गया है और स्थिति नियंत्रण में है। खुद पुलिस ने ये जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि पंजाब के फगवाड़ा में नेशनल हाईवे-44 पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया है। NH-44 को लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के छात्रों ने 15 घंटे से ज्यादा समय तक रोके रखा था। पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

बता दें कि LPU छात्रों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई और इस दौरान कई वाहनों में आग लगाई गई। कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। (इनपुट- ANI और PTI से भी)

ये भी पढ़ें

LPU में अफवाह से मचा बवाल! छात्रों के प्रदर्शन और तोड़फोड़ के बाद यूनिवर्सिटी ने कहा- खबर पूरी तरह झूठी