A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. बेकाबू ऑडी ने विदेशी युवती को रौंदा, 15 फीट हवा में उछलने के बाद हुई मौत; रूह कंपा देगा CCTV वीडियो

बेकाबू ऑडी ने विदेशी युवती को रौंदा, 15 फीट हवा में उछलने के बाद हुई मौत; रूह कंपा देगा CCTV वीडियो

मृतका की पहचान मावलूदा के रूप में हुई है, जो तुर्की की रहने वाली थी। यह भयावह हादसा मोहाली में वीआईपी रोड स्थित एमकेयर अस्पताल के सामने हुआ।

पैदल जा रही तुर्की की युवती को ऑडी ने कुचला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पैदल जा रही तुर्की की युवती को ऑडी ने कुचला

पंजाब के मोहाली में एक ऑडी कार ने एक विदेशी युवती की जान ले ली। पैदल जा रही विदेशी युवती को बेकाबू ऑडी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे वीआईपी रोड पर एमकेयर अस्पताल के ठीक सामने हुआ।

तुर्की की रहने वाली थी युवती

मृतक युवती की पहचान मावलूदा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से तुर्की की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, मावलूदा अपने एक दोस्त के साथ एमकेयर अस्पताल में किसी मरीज से मिलने गई थी। जब वह अस्पताल से बाहर निकलकर पैदल सड़क पार कर रही थी, तभी काले रंग की एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मावलूदा करीब 15 फीट हवा में उछल गई और सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। टक्कर लगने के बाद युवती के शरीर से काफी अधिक खून बह गया, जिसकी वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

CCTV में कैद हुई वारदात

इस पूरी घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कार की टक्कर के बाद युवती हवा में उछल कर सड़क की ओर गिर जाती है। पुलिस ने इस फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सड़क पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑडी कार के नंबर और आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: विदा होकर जा रही दुल्हन के साथ हुई खौफनाक घटना, दूल्हे के साथ दबंगों ने की पिटाई; जेवर भी लूट

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी, फिर ठंडे दिमाग से बनाया आखिरी प्लान; शिक्षिका वृषाली मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी हैरान कर देगी