1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: विदा होकर जा रही दुल्हन के साथ हुई खौफनाक घटना, दूल्हे के साथ दबंगों ने की पिटाई; जेवर भी लूट

VIDEO: विदा होकर जा रही दुल्हन के साथ हुई खौफनाक घटना, दूल्हे के साथ दबंगों ने की पिटाई; जेवर भी लूट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 11, 2026 06:59 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 07:13 am IST

दबंगों ने दूल्हे और कार चालक के साथ दुल्हन को भी बेरहमी से पीटा। दबंगों ने दुल्हन के साथ मारपीट के बाद उसके गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया।

दुल्हन के साथ भी हुई मारपीट- India TV Hindi
दुल्हन के साथ भी हुई मारपीट Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात स्थित रसूलाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी वारदात सामने आई है। औरैया से दुल्हन विदा कराकर लौट रहे दूल्हे की कार को बदमाशों ने रास्ते में रोककर हंगामा किया। इस दौरान दबंगों ने दूल्हे और कार चालक को बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, इन्होंने दुल्हन के साथ भी मारपीट की और फिर उसके गहनों पर भी हाथ साफ कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, बारात औरैया जिले से रसूलाबाद आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर वापस लौट रहा था। जैसे ही उनकी कार भवनपुर भट्टा के पास पहुंची, पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने रास्ता रोक लिया।

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गाड़ी रुकते ही हमला बोल दिया। दबंगों ने दूल्हे और कार चालक को गाड़ी से खींचकर बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर दुल्हन के साथ भी अभद्रता और मारपीट की गई। हंगामा करते हुए बदमाशों ने दुल्हन द्वारा पहने गए कीमती जेवरात जबरन लूट लिए। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आरोपी फरार, सख्त कार्रवाई की मांग

वारदात के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

(रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें-

SIR प्रक्रिया के खिलाफ ममता बनर्जी और TMC सांसदों की याचिका पर SC में हुई सुनवाई, जानें CJI ने क्या कहा?

3 बार जहर देने के बाद भी बच गई पत्नी, फिर ठंडे दिमाग से बनाया आखिरी प्लान; शिक्षिका वृषाली मर्डर केस की इनसाइड स्टोरी हैरान कर देगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।