1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. घर छोड़ने के बहाने युवती को गाड़ी में बैठाया, कहीं और ले जाने पर पीड़िता ने मचाया शोर; छोड़कर भागा आरोपी

घर छोड़ने के बहाने युवती को गाड़ी में बैठाया, कहीं और ले जाने पर पीड़िता ने मचाया शोर; छोड़कर भागा आरोपी

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 26, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Sep 26, 2026 12:30 pm IST

देवरिया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें यहां पर युवती को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर कही और ले जाने की कोशिश की गई जिसमें पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी युवक उसे सडक पर छोड़कर फरार हो गया।

Deoria accused Car- India TV Hindi
देवरिया आरोपी की कार Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें यहां पर एक युवती को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर कहीं और ले जाने का मामला सामने आया है। युवती को जब आरोपी युवक के इरादों का पता चला तो उसने शोर मचाया जिसके बाद युवती को सडक पर छोड़कर युवक फरार हो गया। वहीं पुलिस को इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से देवरिया आ रही थी।

युवती का पूर्व परिचित था फरार आरोपी

देवरिया में सामने आई इस घटना में युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से आ रही थी, जिसमें सोनूघाट पर अभिषेक उसे छोड़कर वापस सलेमपुर चला गया। इसी दौरान युवती का पूर्व परिचित विकास यादव वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि घर ले जाने के बजाय कहीं और ले जाने की आशंका पर युवती ने विरोध किया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद विकास यादव और उसके साथी युवती को गाड़ी में छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को कब्जे में लेकर युवती को थाने ले आई। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी। युवती की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले को लेकर संजय कुमार रेड्डी, क्षेत्राधिकारी नगर, देवरिया ने बताया कि 25 सितंबर को एक युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से अपने घर देवरिया आ रही थी। अभिषेक यादव उसको सोनूघाट छोड़कर सलेमपुर वापस चला गया। युवती अपने घर जाने हेतु वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी विकास यादव जो युवती का पूर्व परिचित है घर छोड़ने के लिए गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगा किन्तु घर छोड़ने की बजाय कहीं और ले जाने की आशंका पर युवती ने विरोध किया और चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद युवती को गाड़ी में छोड़कर विकास यादव और उसके साथी भाग गये। कोतवाली पुलिस सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर गाड़ी को कब्जे में लेते हुए युवती को थाने लाया गया और उनके परिजनों को सूचित किया गया। थाना कोतवाली पर में युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस की टीमें लगाई गई हैं।

(रिपोर्ट - विनोद)

ये भी पढ़ें

मेरठ में युवतियों पर छींटाकशी करने के आरोपियों को एंटी रोमियो टीम ने सिखाया सबक, 2 युवक गिरफ्तार

गाजियाबाद में 12वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर 14 साल की छात्रा की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।