मेरठ: यूपी के मेरठ में युवतियों पर छींटाकशी करने के आरोपियों को एंटी रोमियो टीम ने सबक सिखाया है और 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र स्थित नाला रोड पैठ बाजार में दो बहनों पर छींटाकशी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना लालकुर्ती पुलिस और एंटी रोमियो टीम ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामिल पुत्र अब्दुल अलीम, निवासी जामुन मोहल्ला, लालकुर्ती, मेरठ (21 वर्ष) और सोफियान पुत्र हाजी चांद, निवासी सोतीगंज, थाना सदर, मेरठ (20 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना लालकुर्ती में मु0अ0सं0 166/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
हिन्दूवादी संगठन ने जताया विरोध
घटना को लेकर हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी सचिन सिरोही ने थाने पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि लालकुर्ती पैठ बाजार में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आती रहती हैं और पुलिस को ऐसे मामलों में गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कामिल के खिलाफ पहले भी थाना लालकुर्ती में मु0अ0सं0 93/2025, धारा 306 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। वर्तमान मामले को मिलाकर उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
वहीं, आरोपी सोफियान के खिलाफ थाना लालकुर्ती में वर्तमान मामले मु0अ0सं0 166/2026, धारा 296 बीएनएस का ही आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस मामले में एसपी सिटी मेरठ विनायक गोपाल भोंसले का बयान भी सामने आया है।
गौरतलब है कि यूपी में योगी सरकार के अंदर अपराध और अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पहले ही एंटी रोमियो टीम बनाई गई थी, जिसके बाद इस टीम ने प्रदेशभर में एक्शन लिया और मनचलों को दबोचा है।
इससे पहले मेरठ पुलिस ने इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई थी।
ये भी पढ़ें-