1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. न्यू चंडीगढ़ में सेल्सगर्ल को पति ने चाकू से गोदा, पहले पूछा- चाहती क्या हो; फिर पीठ-कमर पर किए 6 वार

न्यू चंडीगढ़ में सेल्सगर्ल को पति ने चाकू से गोदा, पहले पूछा- चाहती क्या हो; फिर पीठ-कमर पर किए 6 वार

प्रियंका की शादी 8 साल पहले हीरा लाल के साथ हुई थी लेकिन आए दिन दोनों के बीच झगड़े होते रहते थे। 5 साल से प्रियंका मायके में रह रही है। दोनों का 7 साल का बेटा है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

आरोपी हीरा लाल और...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपी हीरा लाल और पीड़िता।

पंजाब के मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में एक कपड़ों के शोरूम में काम करने वाली सेल्सगर्ल पर उसके पति ने चाकू से हमला कर दिया। उसकी पीठ और कमर के ऊपरी हिस्से पर 6 वार किए गए। हमले में महिला गंभीर घायल हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पति चाकू मारते हुए दिख रहा है। घायल महिला को गंभीर हालत में चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी हीरा लाल के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज कर लिया है।

क्यों उठाया खौफनाक कदम?

घायल की पहचान 28 वर्षीय प्रियंका के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। प्रियंका कपड़ों के शोरूम में काम करती है। वह सुबह शोरूम जाने के लिए घर से निकली थी। जब उस पर हमला हुआ वह शोरूम के बाहर पहुंची थी। आरोपी हीरा लाल वारदात से पहले ही शोरूम के बाहर पहुंचकर खड़ा हो गया था। जैसे ही प्रियंका ऑटो से उतरकर शोरूम की ओर बढ़ी, आरोपी ने उसे रोककर पूछा कि वह क्या चाहती है। इस पर प्रियंका ने जवाब दिया कि उसे अपने बेटे का हक चाहिए। यह सुनते ही आरोपी गुस्से में आ गया और उसने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 

बेटे की कस्टडी चाहता था आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और वो अपने बेटे की कस्टडी चाहता था।

8 साल पहले हुई थी शादी

प्रियंका की शादी 8 साल पहले पंचकूला के रहने वाले हीरा लाल के साथ हुई थी, लेकिन कई बार झगड़े होने के कारण 5 साल से वह मायके में जाकर रहने लगी। इसके बाद उसने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने हर महीने पांच हजार रुपये खर्च देने का आदेश भी पति को दिया थे। इसी बात को लेकर भी वो नाराज चल रहा था। दोनों का 7 साल का बेटा है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

यह भी पढ़ें-

घर बनाने के लिए लिया 18 लाख का लोन, पैर टूटा तो नहीं भर पा रहा था किस्त, नोटिस देख पत्नी ने किया कांड

गोवा: बिजनेसमैन के बेटे ने बाइक पर चढ़ाई मिनी कूपर कार, 23 साल की लड़की की मौत; फाइव स्टार होटल में काम करती थी