A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. जब रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए DIG, CBI ने कुछ इस तरह किया ट्रैप, पंजाब का है मामला

जब रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए DIG, CBI ने कुछ इस तरह किया ट्रैप, पंजाब का है मामला

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, एक कारोबारी ने 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर में शिकायत दी थी। कारोबारी की शिकायत थी कि DIG हरचरण भुल्लर जो रोपड़ में तैनात है वो उसको धमकी दे रहा है और रिश्वत मांग रहा है।

DIG officer Harcharan Bhullar - India TV Hindi
Image Source : REPORTER DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार।

केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI ने गुरुवार को पंजाब में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने भ्रष्ट्राचार से जुड़े मामले में रोपड़ में कार्यरत DIG अधिकारी हरचरण भुल्लर को गिरफ्तार किया है। हरचरण भुल्लर की करीब 10 दिनों तक रेकी की गई फिर सीबीआई ने DIG रोपड़ को घूस की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं कि सीबीआई ने अधिकारी को कैसे ट्रैप किया।

घूस की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए DIG

जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा गिरफ्तार आरोपी हरचरण भुल्लर से जुड़े कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की भी कार्रवाई भी हो रही है। कुछ समय पहले सीबीआई को इस मामले में शिकायत मिली थी। दर्ज शिकायत के आधार पर सीबीआई द्वारा तफ्तीश का दायरा बढ़ाया गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई आरोपी हरचरण भुल्लर के रोपड़ और चंडीगढ़ में निवास पर भी सर्च कर रही है।

CBI ने कैसे ट्रैप किया? 

जानकारी के मुताबिक सीबीआई पिछले करीब 10 दिनों से DIG अधिकारी हरचरण भुल्लर की लगातार रेकी कर रही थी और ट्रैप लगाया हुआ था। दर्ज की गई शिकायत के आधार पर सीबीआई द्वारा तफ्तीश का दायरा बढ़ाया गया। जानकारी के मुताबिक, DIG द्वारा पिछले काफी समय से घूस लेने के लिए अपना सिस्टम बनाया गया था।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक एक कारोबारी ने 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर में शिकायत दी थी। कारोबारी की शिकायत थी कि DIG हरचरण भुल्लर जो रोपड़ में तैनात है वो उसको धमकी दे रहा है और रिश्वत मांग रहा है। कारोबारी की शिकायत के मुताबिक DIG ने उसके खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया था और उसको निपटाने के लिए उससे 8 लाख रुपए की रिश्वत की डिमांड की। इसके बाद तंग आकर कारोबारी ने चंडीगढ़ सीबीआई दफ्तर को ये जानकारी दी।

घर और ठिकानों पर सीबीआई की रेड्स जारी

सीबीआई ने 10 दिन से इस अफसर पर ट्रैप लगाया और आज 8 लाख में से 5 लाख रुपए की पहली इंस्टॉलमेंट जब दी जा रही थी तो चंडीगढ़ सीबीआई टीम ने इस अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जांच में ये बात भी सामने आई है इस 8 लाख की रिश्वत के अलावा ये अधिकारी कारोबारी से हर महीने 5 लाख की रिश्वत की डिमांड भी कर रहा था जिससे कारोबारी तंग आ गया और सीबीआई के पास चला गया। फिलहाल चंडीगढ़ और रोपड़ में डीआईजी के घर और ठिकानों पर सीबीआई की रेड्स चल रही है। रेड्स के बाद क्या रिकवरी होती है, इसपर कोई आधिकारिक जानकारी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों को CM मान ने सौंपा मुआवजा, 59,793 एकड़ फसलें हुईं नष्ट, 958 घर पूरी तरह बर्बाद

बंबीहा गैंग के दो गुर्गे पुलिस की गिरफ्त में, छह पिस्तौलें बरामद