1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. ड्रग्स की अवैध बिक्री पर ED का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़, लुधियाना समेत 4 जगहों पर छापेमारी

ड्रग्स की अवैध बिक्री पर ED का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़, लुधियाना समेत 4 जगहों पर छापेमारी

ED पंजाब में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्रों द्वारा नशीली दवाओं की अवैध बिक्री से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में चंडीगढ़, लुधियाना, बरनाला और मुंबई में चार स्थानों पर तलाशी ले रही है।

ed raid punjab drugs- India TV Hindi
Image Source : PTI पंजाब में ईडी ने की छापेमारी।

प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने ड्रग्स की अवैध बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ED की जालंधर जोन की टीम ने इस मामले में कुल 4 ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी की टीम ने पंजाब के बरनाला और लुधियाना, केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ और महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पंजाब में चल रहे 22 प्राइवेट नशा मुक्ति केंद्रों से जुड़े ड्रग्स की अवैध बिक्री से जुड़ा हुआ है। आइए जानते हैं कि इस मामले में क्या अपडेट निकलकर सामने आए हैं।

कैसे हो रही थी ड्रग्स की अवैध बिक्री?

दरअसल, इन नशा मुक्ति केंद्रों में इलाज के लिए मरीजों को BNX (ब्यूप्रेनॉर्फिन/नालोक्सोन) नाम की दवा दी जाती है। ये दवा असल में नशे के आदी लोगों की लत छुड़ाने के लिए इस्तेमाल होती है। लेकिन जांच में पता चला है कि इन दवाओं को जरूरत से ज्यादा मात्रा में बेचकर एक नए तरह की ड्रग्स लत के लिए इस्तेमाल की जा रही है।

कौन हैं डॉ. अमित बंसल?

प्रवर्तन निदेशालय ने ये जांच पंजाब पुलिस की ओर से दर्ज की गई कई FIRs के आधार पर शुरू की है। FIR में डॉ. अमित बंसल और अन्य लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। डॉ. बंसल पंजाब में 22 निजी नशा मुक्ति केंद्र चलाते हैं।

डॉ. बंसल की मिलीभगत

जांच में सामने आया है कि डॉ. अमित बंसल ने अपने नशा मुक्ति केंद्रों के जरिए इन दवाओं का गलत इस्तेमाल किया और इन्हें गैरकानूनी तरीके से बेचा। इसके साथ ही ड्रग इंस्पेक्टर रूपिंदर कौर ने भी उनकी मदद की। बताया गया है कि रूपिंदर कौर ने दवाओं की चोरी और गड़बड़ी से जुड़ी झूठी रिपोर्ट तैयार की थी ताकि सब कुछ ठीक-ठाक दिखाया जा सके।

फार्मा कंपनी पर भी छापा

इस केस में BNX दवा बनाने वाली फार्मा कंपनी रुसन फार्मा लिमिटेड के दफ्तर पर भी छापा मारा गया है। कंपनी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं और आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- सेना का जवान निकला ISI का जासूस, फिरोजपुर जेल से जुड़ा कनेक्शन भी आया सामने

114 साल के एथलीट फौजा सिंह की जान लेने वाला निकला NRI, जालंधर पुलिस ने 30 घंटे में सुलझाई गुत्थी