A
  1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पंजाबी सिंगर की नहर में मिली लाश, कनाडा से आया प्रेमी बना हत्यारा; गनपॉइंट पर किया था किडनैप

पंजाबी सिंगर की नहर में मिली लाश, कनाडा से आया प्रेमी बना हत्यारा; गनपॉइंट पर किया था किडनैप

पंजाबी सिंगर इंदर कौर की अचानक मौत ने पूरे राज्य और उनके परिवार में मातम फैला दिया है। लुधियाना की रहने वाली 29 साल की इंदर कौर 13 मई से लापता थीं। आज सुबह उसका नीलो नहर के पास शव मिला।

पंजाबी सिंगर इंदर कौर...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पंजाबी सिंगर इंदर कौर की फाइल फोटो।

लुधियाना की एक 29 वर्षीय पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर की हत्या का मामला सामने आया है। करीब 5-6 दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता हुई इंदर का शव आज नीलो नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 13 मई की शाम को इंदर कौर अपनी सफेद फोर्ड फिगो कार में घर का कुछ जरूरी सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

जबरन शादी के लिए की हत्या?

पुलिस में दी गई शिकायत में यह परिवार वालों ने यह आरोप लगाया कि मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, उसके पिता प्रीतम सिंह और साथियों ने इंदर को गनपॉइंट पर अगवा किया था। साथ में यह पता चला है कि आरोपी जबरदस्ती शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन इंदर को पता चलने के बाद कि वह पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता है, उसने शादी से इनकार कर दिया था।

Image Source : reporter inputपंजाबी सिंगर इंदर कौर

5 साल पहले इंस्टा पर हुई थी दोस्ती

पुलिस के अनुसार, आरोपी कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आया था और वारदात के बाद फिर उसी रास्ते फरार हो गया। अगर सूत्रों की मान कर चलें तो दोनों की 5 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। इंदर पहले सिंगिंग किया करती थी, लेकिन पिछले कुछ सालों से बुटीक और मेकअप आर्टिस्ट का काम कर रही थी।

आरोपी सुखविंदर सिंह फरार

ACP इंद्रजीत बोपाराय ने बताया कि पहले किडनैपिंग का केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पहले कार और फिर नहर से शव बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह अभी फरार है। पुलिस द्वारा इस मामले में हत्या सहित अन्य धाराएं बढ़ाई जा रही हैं।

(रिपोर्ट- तुषार भारती)

यह भी पढ़ें-

'समर्थ पूछता है मेरे पेट में किसका बच्चा', ट्विशा शर्मा की मां के साथ आखिरी चैट, सुसाइड से पहले बयां किया दर्द