1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. अकाली दल को लगने वाला है तगड़ा झटका! कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं अनिल जोशी, राहुल गांधी से की मुलाकात

अकाली दल को लगने वाला है तगड़ा झटका! कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं अनिल जोशी, राहुल गांधी से की मुलाकात

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता अनिल जोशी कांग्रेस पार्टी में जा सकते हैं। हाल ही में उन्होंने राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल से मुलाकात की है, जिसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गई हैं।

राहुल गांधी से मिले अनिल जोशी।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT राहुल गांधी से मिले अनिल जोशी।

चंडीगढ़: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगने वाला है। यहां शिरोमणि अकाली दल के बड़े नेता अनिल जोशी जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। अनिल जोशी ने हाल ही में राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल से मुलाकात भी की है। इसके बाद से यह कयास तेज हो गए हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो जाएंगे। अनिल जोशी पंजाब की सियासत में एक बड़ा नाम हैं, जो भाजपा में भी रह चुके हैं। हालांकि भाजपा के बाद वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए और फिर अब वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। 

तरनतारन से हो सकते हैं उम्मीदवार

पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उन्हें कांग्रेस के द्वारा पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर भी चर्चा है। दरअसल, अनिल जोशी ने दिल्ली में राहुल गांधी और के सी वेणुगोपाल से मुलाकात भी कर ली है। जानकारी के मुताबिक उन्हें पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल कल चंडीगढ़ में कांग्रेस में शामिल करवा सकते हैं। 

अकाली दल के लिए तगड़ा झटका

वहीं अनिल जोशी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब के कई इलाकों में कांग्रेस को मजबूती मिल सकती है। कांग्रेस पार्टी अनिल जोशी के जरिए पंजाब के अमृतसर और इसके आस-पास की सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। यही वजह है कि अनिल जोशी को कांग्रेस पार्टी एक अहम नेता के तौर पर देखते हुए पार्टी में जगह देने वाली है। 

कौन हैं अनिल जोशी?

बता दें कि अनिल जोशी इस समय शिरोमणि अकाली दल में हैं। अकाली दल से ही उन्होंने अमृतसर से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। अमृतसर से दो बार विधायक रहे अनिल जोशी पहले बीजेपी में थे और 2012 की अकाली-बीजेपी सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री भी बने। किसान आंदोलन के मुद्दे पर उन्होंने बीजेपी का विरोध किया था, जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद अनिल जोशी शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- 

बरेली हिंसा: अब तौकीर रजा के रिश्तेदार पर एक्शन, अवैध चार्जिंग स्टेशन पर चला 'बाबा का बुलडोजर'

यूपी में फिर कमबैक की तैयारी में कांग्रेस, राज्यभर में करेगी 14 बड़ी रैलियां; इन जातियों को साधने की कोशिश