1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. चोरी की घटना से आहत दुकान मालिक की हार्ट अटैक से मौत, नहीं सह सका सदमा; VIDEO आया सामने

चोरी की घटना से आहत दुकान मालिक की हार्ट अटैक से मौत, नहीं सह सका सदमा; VIDEO आया सामने

पंजाब के संगरूर में चोरी की घटना के बाद दुकान मालिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने देर रात लाखों का सामान पार कर दिया था, जिसकी अगली सुबह दुकान मालिक की मौत हो गई।

दुकान मालिक की हार्ट अटैक से मौत।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दुकान मालिक की हार्ट अटैक से मौत।

संगरूर: पंजाब के संगरूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां धूरी में चोरी की घटना से आहत एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना। इन सभी दुकानों के मालिकों को अगली सुबह चोरी होने की जानकारी मिली। वहीं इनमें से एक दुकान मालिक को जब सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली, तो 64 वर्षीय अशोक कुमार चोरी की घटना का सदमा नहीं सह सके। इसके बाद उनकी मौके पर ही हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

हार्ट अटैक से दुकान मालिक की हुई मौत

दरअसल, धुरी इलाके में हुई चोरी की घटना के बाद एक दुकान के मालिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुकान मालिक कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक वह एक तरफ झुका और फिर वह सीढ़ी से नीचे की तरफ गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में बुजुर्ग को उठाया और अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि अस्पताल जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। चोरी की घटनाओं के बावजूद अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है।

चोरों ने कई दुकानों में लगाई सेंध

जानकारी के मुताबिक धूरी के DSP कार्यालय के बिल्कुल नजदीक कटहेरा और लोहा बाजार में तीन दुकानों में हुई चोरी। वहीं चोरी की इन घटनाओं के बाद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल। आरोपी चोर दुकानों की छत के ऊपर चढ़कर लगे रोशनदान तोड़कर दुकानों में दाखिल हुए। दुकानदारों के मुताबिक चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटनाओं के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ होकर चोर चोरी कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने CCTV कैमरों को खंगालते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे। (इनपुट- चरणजीव कौशल)

यह भी पढ़ें-

गुजरात के भावनगर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी बोलेरो, सात लोगों की हुई दर्दनाक मौत