1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. जींद के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल की हार्ट अटैक से मौत, 27 साल थी उम्र

जींद के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल की हार्ट अटैक से मौत, 27 साल थी उम्र

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Aug 21, 2026 03:04 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 03:04 pm IST

हरियाणा के जींद जिले के एक अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल की मौत हो गई। मोहित की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई। उनकी उम्र 27 साल थी।

कबड्डी खिलाड़ी की मौत- India TV Hindi
कबड्डी खिलाड़ी की मौत Image Source : INSTAGRAM IMAGE

हरियाणा: जींद के रहने वाले इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल (27) की बुधवार की सुबह हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, घर पर ही मोहित की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। उनकी अचानक मौत से परिवार, गांव और कबड्डी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मोहित अपनी बेहतरीन रेडिंग स्किल्स के लिए जाने जाते थे। अपने हुनर ​​और कड़ी मेहनत से उन्होंने हरियाणा और पंजाब में कई बड़े इनाम जीते थे। उन्होंने कई बार मशहूर खिलाड़ियों के साथ भी कबड्डी का दांव आजमाया था।

बेहतरीन खिलाड़ी थे मोहित

टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट्स पर छपी खबर के मुताबिक मोहित एक बेहतरीन खिलाड़ी थे औऱ अपनी शानदार रेडिंग के लिए पहचाने जाते थे। अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर उन्होंने हरियाणा और पंजाब कबड्डी टीम में कई बड़े इनाम अपने नाम किए। वो शीलू बल्हारा के साथ भी मैच खेल चुके थे। उन्होंने केवल देश में ही इनाम नहीं जीते, बल्कि दुबई, कनाडा और इंग्लैंड में कबड्डी में भी कई ट्रॉफियां जीतीं थीं। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों मोहित को चोट लगी थी, जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद वह रिकवरी कर रहे थे और दोबारा मैदान पर लौटने के लिए अभ्यास शुरू कर चुके थे।

10 साल की उम्र से खेलना शुरू किया था

नंदगढ़ गांव के रहने वाले मोहित ने लगभग 10 साल की उम्र में कबड्डी खेलना शुरू किया था। उन्होंने गाँव के पूर्व पहलवान प्रकाश की देखरेख में स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू की। कम उम्र से ही उन्हें इस खेल का बहुत शौक था; उन्होंने अपनी पढ़ाई और दूसरी ज़िम्मेदारियों के साथ-साथ कबड्डी को भी अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बना लिया था। मोहित ऑपरेशन के बाद ठीक हो रहे थे और कबड्डी के मैदान में वापसी के मकसद से उन्होंने फिर से प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। उनके परिवार और साथी खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि वे जल्द ही फिर से खेलते हुए नज़र आएंगे। लेकिन बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। परिवार के मुताबिक मोहित अविवाहित थे।

ये भी पढ़ें:
हरियाणा के हिसार में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की हत्या, कोर्ट गेट के सामने 12 राउंड फायरिंग, हत्या समेत 40 मामले दर्ज थे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।