1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. 'रात 8 बजे से बंद कर दें अपने घरों की लाइट', पंजाब के इस जिले में प्रशासन ने की अपील

'रात 8 बजे से बंद कर दें अपने घरों की लाइट', पंजाब के इस जिले में प्रशासन ने की अपील

पंजाब के पाकिस्तान की सीमा से सटे जिले फिरोजपुर के प्रशासन की ओर से जनता से रात 8 बजे से वॉलंटियरी तौर पर ब्लैकडाउन रखने को कहा गया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PTI प्रतीकात्मक फोटो

भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच आज भी पंजाब के फिरोजपुर जिले में ब्लैकआउट रहेगा। जिला प्रशासन ने लोगों से रात 8 बजे से वॉलंटियरी तौर पर ब्लैकडाउट रखने को कहा है। फिरोजपुर डीसी ने रहवासियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। जिसमें उन्होंने रात में जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की भी नसीहत दी है। साथ ही जिले के सभी स्कूलों को बंद रहने को भी कहा है।

स्कूल भी रहेंगे बंद

पाकिस्तान की सीमा से सटे जिले फिरोजपुर के प्रशासन की ने जनता से रात 8 बजे से वॉलंटियरी तौर पर ब्लैकडाउट रखने को कहा है। साथ ही रात में जरूरी काम न होने पर घर से बाहर न निकलने की भी नसीहत दी गई। वहीं, जनता को यह भी बताया गया कि थ्रेट की स्थिति में अलार्म बजाए जाएंगे। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने कल यानी 12 मई को जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश भी दिया है। हालांकि अब ब्लैकआउट खत्म हो गया है।

जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

  • कृपया रात 8 बजे स्वेच्छा से लाइटें बंद कर दें।
  • जब तक आवश्यक न हो, बाहर न निकलें।
  • शांत रहें और जिला प्रशासन के संदेशों के प्रति सतर्क रहें।
  • वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण है
  • किसी भी खतरे की स्थिति में सूचना दी जाएगी।
  • फिरोजपुर में कल स्कूल बंद रहेंगे।

कल हुआ था ड्रोन हमला

जानकारी दे दें कि बीते दिन फिरोजपुर के एक रिहायशी इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन  हमला हुआ था, जिसमें एक परिवार घायल हो गया था। इसके बाद प्रशासन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गया। इस घटना पर जिले के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने कहा था कि हमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना मिली उनके शरीर पर जलने के जख्म हैं। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। सेना ने अधिकांश ड्रोन को मार गिराया है।”

ये भी पढ़ें:

​अमृतसर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर, कहा- 'हम अभी रेड अलर्ट पर हैं'
'पंजाब को मिले स्पेशल पैकेज', CM भगवंत मान ने उठाई मांग; जानें क्या बोले