A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

जैसलमेर में एक पुलिस कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवोल्वर से खुद को गोली मार ली। यह घटना पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में हुई।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY सांकेतिक फोटो

राजस्थान के जैसलमेर से एक खुदकुशी की खबर सामने आई है। जैसलमेर स्थित पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, घटना जैसलमेर स्थित पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर की है। इस घटना में खत्म हुए कांस्टेबल की पहचान नरेंद्र मीणा के रूप में की गई। 

पुलिस  ने बताया कि मृतक शनिवार सुबह जब अपने रूम से बाहर नहीं निकले तो उनके साथियों को शक हुआ। इसके बाद उनके साथियों ने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और देखा कि रूम के अंदर कांस्टेबल नरेंद्र मीणा का शव खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस के सीनियर ऑफिसर्स घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद सबूत एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। 

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से सर्विस रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है और जांच को शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

पिछले कुछ दिनों से अकेला रह रहा था मृतक

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, मृतक पिछले कुछ दिनों से अकेला रह रहा था क्योंकि उसका परिवार सवाई माधोपुर गया हुआ था। पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल के खुदकुशी करने के पीछे की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।

कारोबारी ने पहले सराफा व्यापारी व उसकी पत्नी को उतारा मौत के घाट और फिर कर ली खुदकुशी 

वहीं, हाल में ही राजस्थान के एक कारोबारी ने वित्तीय लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर के एक सराफा व्यापारी व उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने बताया था कि यह घटना गोल चौराहा इलाके स्थित एक मकान में हुई। यहां कपल नए साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे थे। (इनपुट भाषा)

ये भी पढ़ें-  

राजस्थान के स्कूलों में भी अब छात्रों के लिए अखबार पढ़ना हुआ अनिवार्य, रोजाना 10 मिनट तक होगा पढ़ना