1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर में AI तकनीक से हनीट्रैप, महिला ने अपने बॉस के साथ बनाई फर्जी फोटो, ब्लैकमेल कर ठगे 90 लाख-VIDEO

जयपुर में AI तकनीक से हनीट्रैप, महिला ने अपने बॉस के साथ बनाई फर्जी फोटो, ब्लैकमेल कर ठगे 90 लाख-VIDEO

एआई तकनीकि का ऐसा इस्तेमाल किए जाने से पुलिस की टीम भी हैरान रह गई। महिला द्वारा अपने बॉस की फर्जी फोटो बनाए जाने के बाद उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। साथ ही धमकाया भी जा रहा था।

जयपुर में AI से हनीट्रैप का मामला- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जयपुर में AI से हनीट्रैप का मामला

राजस्थान की राजधानी जयपुर से हनीट्रैप और AI तकनीक के दुरुपयोग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महेश नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से फर्जी फोटो और वीडियो तैयार कर अपने ही बॉस को ब्लैकमेल किया और उससे करीब 90 लाख रुपये से ज्यादा की रकम वसूल ली।

फोटो वायरल करने की दे रही थी धमकी

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायत में बताया गया कि उसे हनीट्रैप में फंसाकर लगातार धमकाया जा रहा था। साथ ही आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम ऐंठी गई।

मानसिक दबाव में रखकर ठग लिए 90 लाख

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी महिला दिशा बाबला ने आधुनिक AI तकनीक का इस्तेमाल कर फर्जी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए थे। इन्हीं कंटेंट के जरिए पीड़ित को मानसिक दबाव में रखकर 90 लाख रुपये की ठगी की गई।

जोधपुर से गिरफ्तार हुई महिला

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मोहम्मद रजा उल्लाह की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

DRDA ऑफिस के महिला वॉशरूम में मिला संदिग्ध सीक्रेट कैमरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, जांच शुरू-VIDEO

अब पहाड़ों में गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले, उत्तराखंड के इन जिलों में 2 दिन बारिश का अलर्ट