1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. रोडवेज ड्राइवर ने अर्धनग्न होकर दौड़ाई बस, उतार दिया कुर्ता-पायजामा, शर्मनाक हरकत का VIDEO वायरल

रोडवेज ड्राइवर ने अर्धनग्न होकर दौड़ाई बस, उतार दिया कुर्ता-पायजामा, शर्मनाक हरकत का VIDEO वायरल

राजस्थान रोडवेज के एक बस ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में बस का ड्राइवर निक्कर पहने बस चलाते हुए दिखाई दे रहा है।

rajasthan roadways bus- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT ड्राइवर ने कपड़े उतारकर दौड़ाई बस।

अजमेर से कोटा जा रही राजस्थान रोडवेज के बस ड्राइवर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बस ड्राइवर द्वारा स्टेयरिंग पर टिफिन बॉक्स रखकर खाना खाया जा रहा है और तेज ध्वनि में फ़िल्मी गाने बजाएं जा रहे है। इतना ही नहीं बस ड्राइवर ने कुछ दूरी पर जाकर शरीर पर पहना हुआ कुर्ता और पायजामा भी उतार दिया।

यात्रियों की सुरक्षा के साथ रोडवेज की छवि को भी नुकसान 

बस में महिला पुरुष और बच्चे यात्रा कर रहे थे। लेकिन बस ड्राइवर नंगे बदन सिर्फ निक्कर पहने बस को तेज गति से दौड़ाता नजर आ रहा है। बस में सवार यात्रियों ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। ड्राइवर की यह हरकत यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ रोडवेज की छवि को भी नुकसान पहुंचाने वाली है।

ड्राइवर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर आगार राजस्थान रोडवेज के मुख्य प्रबंधक रवि शर्मा ने बताया कि हमारे संज्ञान में भी वीडियो आया है। यह ड्राइवर अजमेर आगार का है जिसका नाम पारसनाथ है।  इसपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई स्टेयरिंग पर रखकर खाना खायेगा तो निश्चित ही जोखिम भरा कार्य किया है। दूसरा जिस हिसाब से चड्डी पहनकर गाड़ी चला रहे है, इसपर कार्रवाई की जाएगी। 

(रिपोर्ट- राजकुमार वर्मा)