A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 11वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, मोबाइल में मिलीं संदिग्ध चीजें

11वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, मोबाइल में मिलीं संदिग्ध चीजें

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। उसके मोबाइल फोन में संदिग्ध सामग्री मिली है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की तलाश कर रही है। पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Bolero- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपियों की जली हुई कार

अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में एक 11वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप मामले में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राहुल सैनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल से कई संदिग्ध चीजें बरामद की है। पुलिस युवक को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच में जुटी है और बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। यह तीनों आरोपी दौसा जिले के बसवा के रहने वाले है। 

गुरुवार को स्कूल से घर जाते समय तीन युवकों ने 15 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण किया ओर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसका मामला रैणी थाने में दर्ज हुआ है। स्कूल के बाकी बच्चों ने अपहरण की सूचना गांव में फैला दी जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए। वहीं, जब आरोपी घटना को अंजाम देकर वापिस पीड़िता को छोड़ने आये तो भीड़ को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी। 

स्कूल जाते समय ले गए दरिंदे

सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जली हुई गाड़ी को कब्जे में लेकर रैणी थाने में ले आये। इस सम्बंध में नाबालिग बालिका के भाई ने रैणी थाने में मामला दर्ज करवाया है कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसकी 15 वर्षीय बहन कक्षा 11 की छात्रा है, जो सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वह गुरुवार को सुबह 8 बजे स्कूल पैदल जा रही थी तो रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी आई और उसकी बहन को जबरन गाड़ी में खींच लिया। जिसमें दो लड़के थे। उन्होंने गाड़ी में उसकी बहन के हाथ बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी एवं रास्ते में एक लड़के को और गाड़ी में बिठाया। उसके बाद उसकी बहन को वो अज्ञात स्थान पर ले गए और पट्टी खोली तो एक कमरे में थे।

कमरे के अंदर गैंगरेप

कमरे के अंदर तीनों आरोपियों ने उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया और तीनों ने आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बना धमकी दी की किसी को कुछ कहा तो तेरे भाई को जान से खत्म कर देंगे। उसके बाद उन्होंने पीड़िता को दुबारा गाड़ी में बैठाया व आंखों पर पट्टी बांधकर करीब 1 बजे जहां से उठाया था। वहीं पर कुछ दूर छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना वहां कुछ लोगों ने पीड़िता के भाई को दी। जिस पर वह बहन को घर लाया तब उसने सारी घटना के बारे में बताया। 

पाॉस्को एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस ने पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान कराए। मामले की जांच राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना कर रही है। पकड़े गए एक मुख्य आरोपी के बाद बाकी दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द बाकी आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे जिनके लिए टीम काम कर रही है।

(अलवर से नेहा गौड़ की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: राजस्थान में नीमराना के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, जिंदा जले 5 मजदूर

टर्न ले रही कार से टकराई बाइक, संभलते इससे पहले दूसरी कार ने कुचला; CCTV में कैद दर्दनाक हादसा