1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. टर्न ले रही कार से टकराई बाइक, संभलते इससे पहले दूसरी कार ने कुचला; CCTV में कैद दर्दनाक हादसा

टर्न ले रही कार से टकराई बाइक, संभलते इससे पहले दूसरी कार ने कुचला; CCTV में कैद दर्दनाक हादसा

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 24, 2026 12:30 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 01:43 pm IST

राजस्थान में बेकाबू रफ्तार से सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं जो जानलेवा साबित हो रहे हैं। एक दर्दनाक घटना झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे में देखने को मिली जिसमें मामराज सैनी नाम का युवक अपनी जान सड़क हादसे में गवा बैठा।

दर्दनाक सड़क हादसे का...- India TV Hindi
दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज। Image Source : REPORTER INPUT

झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के इंद्रपुरा में बुधवार शाम को शराब ठेके के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हादसे में बाइक सवार एक युवक मामराज सैनी पुत्र बनवारी लाल सैनी किरोड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे युवक बृजमोहन पुत्र भंवरलाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रैफर किया गया।

CCTV में दिखा हादसे का भयावह मंजर

शुक्रवार को सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि शराब ठेके के पास एक कार टर्न ले रही होती है। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सीधे कार से टकरा जाती है। बाइक सवार संभल पाते, इससे पहले ही पीछे से आ रही एक और तेज रफ्तार कार बाइक सवारों व कार को टक्कर मार देती है। बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

फरार वाहन चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया और गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: टिहरी गढ़वाल में गहरी खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत, अंतिम संस्कार से लौट रहे थे

बिहार के सोनपुर में बड़ा हादसा, एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूबे, शादी का जश्न मातम में तब्दील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।