1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. अलवर में मिली संदिग्ध वस्तु, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, चल रहा है टाइमर

अलवर में मिली संदिग्ध वस्तु, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप, चल रहा है टाइमर

संदिग्ध वस्तु में टाइमर चल रहा है ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे वीरान क्षेत्र में ले जाकर रखा है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गई है।

bomb like object- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT संदिग्ध वस्तु को वीरान इलाके में रखा गया है

अलवर के विवेकानंद के सेक्टर 4 स्थित एक घर के पास सोमवार सुबह एक लावारिस बमनुमा वस्तु पड़ी हुई मिली। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तो पुलिस ने देखा कि उसमें टाइमर लगा हुआ था। देखने में यह वस्तु बम जैसी प्रतीत हो रही थी। ऐसे में तुरंत पुलिस टीम उसको उठाकर अलवर शहर से दूर जयसमंद बांध पर लेकर पहुंची और बांध के बीच में खाली जगह पर उसको रखा गया है। साथ ही मामले की जानकारी जयपुर एटीएस व बामनिरोधक दस्ता सहित अन्य पुलिस के अधिकारियों को दी गई है।

अरावली विहार थाने सब इंस्पेक्टर भगवान सिंह ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से अलवर शहर के विवेकानंद नगर में बाबू सिंह के मकान के पास कुछ संदिग्ध बम जैसी वस्तु होने की सूचना मिली। इस पर तुरंत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसको चेक किया। तो उसमें टाइमर लगा हुआ था और दोनों तरफ कुछ चले जैसा पदार्थ भरा हुआ था। पुलिस किसी तरह से उसे सामान को लेकर तुरंत वहां से रवाना हुई और शहर से दूर जयसमंद बांध के पास पहुंची। 

खाली जगह पर संदिग्ध वस्तु को रखा

जयसमंद बांध के बीच में खाली जगह पर उस वस्तु को रखा गया। साथ ही इस मामले की जानकारी पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी गई। बामनिरोधक दस्तावेज व जयपुर एटीएस की टीम अलवर के लिए रवाना हो चुकी है। जयसमंद झील से लोगों को दूर रखा गया है। इस क्षेत्र में आसपास आबादी क्षेत्र नहीं है। पुलिसकर्मी लगातार इस वस्तु पर नजर रख रहे हैं।

अज्ञात व्यक्ति के पास थी संदिग्ध वस्तु

पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि जब तक यह साफ नहीं होता कि इसमें क्या है। इस पर निगरानी रखी जाएगी। क्योंकि लगातार इसमें टाइमर चल रहा है। ऐसे में कोई भी घटना हो सकती है। पुलिस ने बताया कि विवेकानंद नगर में रहने वाले बाबू सिंह ने बताया कि सुबह के समय वो और उनकी पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान इस संदिग्ध व्यक्ति वहां से आया। उससे उन लोगों की हाथापाई हुई। इस पर संदिग्ध व्यक्ति के शॉल में से यह वस्तु गिर गई थी और हाथापाई के बाद वो व्यक्ति फरार हो गया था। घटनास्थल के आसपास क्षेत्र में लगे कैमरा की मदद से संबंधित की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

(अलवर से नेहा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

"दोनों गालों पर डिंपल पड़ते हैं, 5 लाख रुपए में आपको बेच दूंगा", 11 महीने का बच्चा बेचने निकला पिता, VIDEO वायरल

राजस्थान में 9 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अमित शाह बोले- बीजेपी ने खत्म किया पेपर लीक का सिलसिला