A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बारां में ACB का बड़ा एक्शन, 8000 रुपये की रिश्वत लेते कृषि संयुक्त निदेशक रंगे हाथों गिरफ्तार

बारां में ACB का बड़ा एक्शन, 8000 रुपये की रिश्वत लेते कृषि संयुक्त निदेशक रंगे हाथों गिरफ्तार

ACB ने बारां में तैनात कृषि अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी व्यापारियों से उनके स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था।

anandilal meena- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपी आनन्दीलाल मीणा

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के बारां में तैनात कृषि विस्तार के संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी व्यापारियों से उनके स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा था।

ACB के चुंगल में कैसे फंसा?

​एसीबी चौकी बारां को 4 मई को शिकायत मिली थी कि संयुक्त निदेशक आनन्दीलाल मीणा खाद-बीज विक्रेताओं को परेशान कर रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी अधिकारी स्टॉक रजिस्टर वेरिफाई करने के बदले प्रति व्यक्ति 5,000 रुपये की मांग कर रहा था। एसीबी ने 5 मई को इस शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने परिवादियों से रिश्वत की मांग की और 2000 रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए, जबकि शेष राशि के लिए दबाव बनाया।

DSP ने मौके पर ही आरोपी को दबोचा

​आज एसीबी कोटा रेंज के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कालू राम वर्मा के नेतृत्व में जाल बिछाया गया। DSP प्रेमचन्द और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आनन्दीलाल को एक परिवादी से 5000 रुपये और दूसरे से 3000 रुपये कुल 8000 रुपये लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। 

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांत की जा रही है।

(रिपोर्ट- राम मेहता)

यह भी पढ़ें-

रिश्वत कांड में फंस गईं CGHS की एडिशनल डायरेक्टर, CBI ने निजी सहायक के साथ रंगे हाथ पकड़ा

फसल खरीद केंद्र पर किसानों को लूट रहे सर्वेयर, ₹2000 से 6000 तक वसूली, रिश्वत लेने का वीडियो वायरल