A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोटा के बाद अब डरा रहा है भरतपुर, पिता ने कहा- कड़ी मेहनत करो, 12वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

कोटा के बाद अब डरा रहा है भरतपुर, पिता ने कहा- कड़ी मेहनत करो, 12वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

भरतपुर में 12वीं क्लास के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से एक दिन पहले 27 जनवरी को ही आए माता-पिता उससे मिलकर गए थे। पिता ने बेटे से कहा था कि वह कड़ी मेहनत करें।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के भरतपुर में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पीड़ित मोहन सिंह के माता-पिता 27 जनवरी को उत्तर प्रदेश से उससे मिलने आए थे और उसे कड़ी मेहनत करने की सलाह दी थी। सर मथुरा गेट थाने के सहायक उपनिरीक्षक हर गोपाल ने बताया कि पीड़ित अपने छोटे भाई के साथ भरतपुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था और लक्ष्मी नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था।

गहरे सदमे में हैं परिजन

उन्होंने बताया कि मोहन एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। उसने यह कदम उस समय उठाया जब उसका छोटा भाई स्कूल गया हुआ था। माता-पिता को सूचित कर दिया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया। मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा है।

एक हफ्ते में दूसरी घटना

बता दें कि एक हफ्ते में यह दूसरा मामला है जब किसी छात्र ने आत्महत्या की है। 21 जनवरी को 19 वर्षीय छात्र ने भी पढ़ाई के दबाव में आत्महत्या कर ली थी। वह एसएससी की तैयारी कर रहा था और आंबेडकर छात्रावास में रह रहा था।

छात्र-छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला

उधर, राजस्थान के डूंगरपुर जिले के जंगल में एक छात्र और छात्रा का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और उनकी मौत के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

12वीं और नौवीं कक्षा में पढ़ते थे छात्र-छात्रा

रामसागड़ा के थानाधिकारी गोपाल नाथ ने बताया कि शवों को मंगलवार देर रात अस्पताल भिजवा कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लड़के की पहचान 18 वर्षीय चेतन के रूप में हुई, जो 12वीं कक्षा में पढ़ता था जबकि लड़की नौवीं कक्षा की छात्रा थी। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

BJP के पूर्व विधायक की बेटी ने देहरादून में किया सुसाइड, PG में मिला शव; बड़ी बहन ने भी छत से कूदकर दी थी जान

अतुल सुभाष जैसा एक और मामला, शख्स ने सुसाइड से पहले लिखा नोट, "कब्र पर लगे पत्थर में लिखा जाए..."