1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. थप्पड़ कांड: पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटना पड़ा भारी, SDM छोटू लाल शर्मा निलंबित

थप्पड़ कांड: पेट्रोल पंप कर्मचारी को पीटना पड़ा भारी, SDM छोटू लाल शर्मा निलंबित

पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में फंसे एसडीएम छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

वीडियो से ली गई तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : REPORT वीडियो से ली गई तस्वीर

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारने के मामले में फंसे एसडीएम छोटू लाल शर्मा के खिलाफ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। विवाद बढ़ने और घटना का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने एसडीएम छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया है।

थप्पड़ कांड का वीडियो वायरल

यह घटना तब सामने आई जब भीलवाड़ा जिले के एक पेट्रोल पंप पर एसडीएम छोटू लाल शर्मा और एक कर्मचारी के बीच मामूली कहासुनी हुई। वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि एसडीएम शर्मा ने पेट्रोल पंप पर काम कर रहे कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया था। पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारे जाने की यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे आम जनता और कर्मचारी संगठनों में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए और प्रशासनिक पद की गरिमा के उल्लंघन के चलते सरकार ने तुरंत निलंबन का आदेश जारी किया।

घटना के बाद छोटू लाल शर्मा का बयान

घटना के बाद अपने बयान में छोटू लाल शर्मा ने कहा था कि दीपावली के दिन मैं अपने बड़े भाई की पूर्व में हुई मौत के बाद पहला त्योहार मनाने केकड़ी जिले के ईरणिया गांव अपने परिवार के साथ जा रहा था। जसवंतपुरा के निकट मेरी गाड़ी में ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर रुका। उस दौरान पंप कर्मियों ने मेरी पत्नी को बुरी नजर से देखा। तब पंप कर्मियों को उलाहना दिया। जहां सारे पंप कर्मी एकत्रित होकर मेरे साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव के दौरान मैंने भी एक पंप कर्मी को थप्पड़ जड़ दिया था। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसके बारे में सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो एडिट किया हुआ है।

ये भी पढ़ें-

चलती कार की छत पर खुलेआम कर रहे स्टंट, VIDEO सामने आने पर पुलिस ने लिया एक्शन

चाय की दुकान पर हुआ विवाद, बीच-बचाव करने आए युवक को डंडों से पीटा; CCTV में कैद हुई वारदात