1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. चलती कार की छत पर खुलेआम कर रहे थे स्टंट, VIDEO सामने आने पर पुलिस ने लिया एक्शन

चलती कार की छत पर खुलेआम कर रहे थे स्टंट, VIDEO सामने आने पर पुलिस ने लिया एक्शन

 Reported By: Saket Rai Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 23, 2025 09:14 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 09:24 pm IST

चार युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इन युवकों पर एक चलती कार की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करने का आरोप है।

कार की छत पर स्टंट करते- India TV Hindi
कार की छत पर स्टंट करते Image Source : REPORT

महाराष्ट्र: एमआईडीसी पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले में चार युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इन युवकों पर एक चलती कार की छत पर बैठकर खतरनाक स्टंट करने का आरोप है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह घटना तब सामने आई जब कुछ लोगों ने एक चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करते हुए वीडियो बनाया और यह हरकत सार्वजनिक रूप से हुई। MIDC पुलिस स्टेशन ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 281, 125, 3(5) और 184 के तहत एफआईआर दर्ज की है। 

यहां देखें वीडियो-

स्टंट करती युवती का वीडियो आया था सामने

इससे पहले, बाइक पर स्टंट करने का मामला इंदौर से सामने आया था। शहर में एक युवती का चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। युवती को बिना हेलमेट पहने, तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए दोनों हाथ छोड़कर हवा में स्टंट करते हुए देखा गया, जिस पर पुलिस ने गंभीरता दिखाई।

वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर पुलिस ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लिया है और इसे गंभीर लापरवाही माना। जानकारी मिलते ही इंदौर पुलिस की साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें एक्टिव हो गईं। पुलिस ने पुष्टि की कि युवती ने हेलमेट नहीं पहना था और वह खतरनाक तरीके से स्टंट कर रही थी।

ये भी पढ़ें-

दिवाली के मौके पर MP में खुलेआम बिकी 'आंख फोड़वा गन', सिर्फ भोपाल में 150 बच्चों की रोशनी पर मंडराया खतरा

मिलिए उषा रे से, जिन्होंने 80 साल की उम्र में MBA की डिग्री ली, 2 बार कैंसर को दी मात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।