A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. चौमूं में पत्थरबाजों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 34 की पहचान हुई, 19 धरे गए, 15 की तलाश जारी

चौमूं में पत्थरबाजों पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी, 34 की पहचान हुई, 19 धरे गए, 15 की तलाश जारी

राजस्थान में प्रशासन पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्लानिंग बना रहा है। यहां पत्थर फेंकने वाले 34 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके खिलाफ बुलडोजर एक्शन हो सकता है।

Chomu Stone Pelting- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चोमू में मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी

जयपुर के चौमूं इलाके में पुलिस और प्रशासन की टीम पर पत्थर फेंकने वाले आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन हो सकता है। पुलिस ने अब तक 34 नामजद लोगों पर एफआईआर की है और 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। यहां पुलिस और नगर निगम की टीम पर पत्थर बरसाए गए थे। सारा फसाद मस्जिद के बाहर शुरू हुआ और पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। शुक्रवार तड़के पठान मोहल्ले से पत्थरों की बारिश होने पर पुलिस एक्शन में आई और रैपिड एक्शन फोर्स को भी बुलाया गया।

पठान मोहल्ले में छापामारी के दौरान भारी संख्या में जवानों को साथ लिया गया। आला अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहे और एक-एक पत्थरबाज की पहचान कर उसे शिकंजे में लिया गया। चौमूं कस्बे में बस स्टैंड के पास एक मस्जिद है, जिसका नाम कलंदरी है। इस मस्जिद के बाहर कई सालों से बड़े-बड़े पत्थर रखे थे, जिससे ट्रैफिक जाम होता था। नगर निगम ने गुरुवार को मस्जिद कमेटी के साथ बैठक की और उन पत्थरों को हटाने की सहमति भी बन गई थी। मगर जब नगर निगम की टीम पहुंची तो उपद्रवियों की जमात ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।

ड्रोन निगरानी में बड़ा खुलासा

पठान मोहल्ले की सख्त निगरानी हो रही है। ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान छतों पर ईंट-पत्थर और बोतलें मिली हैं। पठान मोहल्ले की छतों पर पहले से ईंट पत्थर जमा कर रखे गए थे। कई घरों की छतों पर बोतलें भी रखी मिली थीं। ड्रोन तस्वीरें लेने के बाद बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। घरों की छतों पर ईंट पत्थर बोतलें रखी मिलीं, जो इस बात के संकेत हैं कि पुलिस प्लानिंग के साथ हमला किया गया। सुनियोजित तरीके से टारगेट किया गया।

क्या है मामला?

जयपुर के चौमूं इलाके में पठान मोहल्ला है। यहां मुस्लिमों की तादाद अच्छी खासी है। इसी पठान मोहल्ले के बाहर कलंदरी मस्जिद है, जिसे लेकर ये सारा फसाद हुआ। मस्जिद के बाहर बड़े बड़े पत्थर कई सालों से पड़े थे, जिन्हें हटाने के दौरान भारी बवाल हो गया। मस्जिद कमेटी के साथ बैठक में सहमति के बाद पत्थर हटाने पर सहमति बनी थी, लेकिन पत्थर हटाने पहुंची टीम पर हमला कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है।

यह भी पढ़ें-

जयपुर: मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने को लेकर बवाल, मुस्लिमों ने किया पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले-VIDEO

जयपुर: CCTV सामने आने के बाद पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त एक्शन, चौमूं में दंगाइयों के इलाज में जुटी पुलिस