A
Hindi News राजस्थान सड़क पार कर रही बच्ची पिकअप के नीचे आई, चमत्कारिक रूप से बची, देखें ये सांसे थमा देने वाला VIDEO

सड़क पार कर रही बच्ची पिकअप के नीचे आई, चमत्कारिक रूप से बची, देखें ये सांसे थमा देने वाला VIDEO

''जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, बाल ना बांका करि सके जो जग बैरी होय।'' इस कहावत को चरितार्थ करती यह 10 साल की बच्ची कविता मौत से जंग लड़कर काल के गाल से वापस आई है।

churu accident- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आई बच्ची।

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र के उदासर बीदावतान गांव में एक बड़ा हादसा चमत्कारिक रूप से टल गया। गांव के मुख्य बस स्टैंड के पास एक 10 साल की बच्ची सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गई, लेकिन गनीमत रही कि बच्ची टायरों के बीच इंजन वाले हिस्से के नीचे फंस गई और उसकी जान बच गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी कविता

घटना मंगलवार शाम 5 बजे चौधरी किराना स्टोर के सामने हुई, जब कविता नायक नाम की बच्ची दुकान से सामान लेकर अपने घर लौट रही थी। सड़क पार करते समय अचानक बच्ची पिकअप के सामने आ गई। यदि बच्ची वाहन के टायरों के नीचे आ जाती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन सौभाग्य से वह सिर्फ मामूली रूप से घायल हुई और प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।

वीडियो आया सामने-

ब्रेकर नहीं होने से की वजह से होते हैं हादसे

स्थानीय निवासी राकेश देहड़ू ने बताया कि मुख्य बस स्टैंड पर ब्रेकर नहीं होने से यह स्थान हादसों के लिए बेहद संवेदनशील बना हुआ है। कई बार लोग यहां जान बचा चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

यह भी पढ़ें-

राजसमंद में तालाब फूटने के बाद आए सैलाब में फंसी स्कूली वैन, मदद मांगते नजर आए बच्चे; सांसें थमा देने वाला VIDEO वायरल

आपने अपनी पूरी जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा एक्सीडेंट, Video हो रहा है वायरल