1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बेटी के गहने चोरी हुए, सदमे में मां की मौत, पुलिस ने चोर नहीं पकड़ा तो 69 वर्षीय पिता पानी की टंकी पर चढ़े

बेटी के गहने चोरी हुए, सदमे में मां की मौत, पुलिस ने चोर नहीं पकड़ा तो 69 वर्षीय पिता पानी की टंकी पर चढ़े

पुलिस ने बताया कि मामले के छह महीने बीत जाने के कारण एफआर लग गई थी, लेकिन फाइल को रीओपन किया गया है। गहने चोरी करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

Water Tank- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पानी टंकी पर चढ़े बुजुर्ग

भीलवाड़ा में एक बुजुर्ग सोमवार को पानी की टंकी पर चढ़कर अपनी नाराजगी प्रकट करने लगे, क्योंकि पुलिस उनकी बेटी के गहने चोरी करने वाले चोरों को नहीं पकड़ रही थी। घटना सुभाषनगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी उद्यान की है। पानी की टंकी पर चढ़ने वाले बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि बेटी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस अब तक कोई सहयोग नहीं कर रही है। बुजुर्ग के पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ नागरिक से समझा कर पानी की टंकी से नीचे उतारा।

क्या है मामला?

उदयपुर जिले के सनवाडा निवासी 69 वर्षीय जगदीश आचार्य की बेटी लक्ष्मी आचार्य भीलवाड़ा शहर के उपनगर पुर में ग्यारस माता मंदिर के पास रहती हैं। जगदीश आचार्य ने कहा कि हमारे सोने-चांदी के आभूषण भी मेरी बेटी के पास रखे हुए थे। एक अप्रैल को बेटी के घर से गहने चोरी हो गए। उसी दिन दामाद ने भीलवाड़ा के उपनगर पुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। जगदीश ने कहा कि चोरी की बात सुनकर उनकी पत्नी को भी सदमा लगा और मौत हो गई थी। पुलिस थाने में जगदीश चंद्र आचार्य द्वारा रिपोर्ट देने के बाद अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

जगदीश आचार्य ने कहा कि उन्होंने डीएसपी, एसपी , कलेक्टर और आईजी तक से चोरी की शिकायत की है, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। इसी के चलते सोमवार को राजीव गांधी उद्यान में स्थित पानी पानी टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जगदीश आचार्य से समझाइए कर पानी की टंकी से नीचे उतारा।

पुलिस का बयान

सुभाषनगर थाना प्रभारी शिवराज गुर्जर ने कहा कि पानी की टंकी पर जगदीश चंद्र आचार्य के चढ़ने की सूचना पर हम मौके पर पहुंचे जगदीश चंद्र से समझा कर पानी टंकी से नीचे उतारा। उन्होंने अपनी बेटी के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग की है। हमने उनको आश्वासन दिया है। इस मामले को लेकर हमने पुर थाना अधिकारी को भी सूचना दी थी।

पुलिस ने रीओपन की फाइल

पुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी वहां की थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया ने कहां कि 1 अप्रैल को जगदीश आचार्य की बेटी के घर चोरी हुई थी। उनके सोने चांदी के आभूषण भी बेटी के घर रखे हुए थे, जहां बेटी वह दामाद घर पर नहीं थे तभी चोरी हुई थी। हमने मामला दर्ज कर रखा है जांच की जा रही है। 6 महीने बीत जाने के कारण इस मामले में एफआर लग गई थी, लेकिन अब वापस फाइल को री ओपन किया है।

यह भी पढ़ें-

'स्वयंसेवकों के भावबल और जीवनबल से चलता है संघ,' जयपुर में बोले मोहन भागवत

जोधपुर में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत से भयानक हादसा, 3 महिलाओं समेत 6 की मौके पर ही मौत