1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जोधपुर में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत से भयानक हादसा, 3 महिलाओं समेत 6 की मौके पर ही मौत

जोधपुर में टेंपो-ट्रक की भिड़ंत से भयानक हादसा, 3 महिलाओं समेत 6 की मौके पर ही मौत

 Written By: Vinay Trivedi
 Published : Nov 16, 2025 02:37 pm IST,  Updated : Nov 16, 2025 02:37 pm IST

जोधपुर में भीषण हादसा हो गया है। यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रहे टेंपो की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इस घटना में 6 लोगों की जान चली गई।

jodhpur accident- India TV Hindi
टेंपो और ट्रक की टक्कर से जोधपुर में सड़क हादसा हुआ। Image Source : सांकेतिक तस्वीर

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 14 अन्य घायल भी हो गए। पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के हाइवे के जोधपुर-बालेसर खंड पर श्रद्धालुओं को ले जा रहा टेंपो और ट्रक टकरा गए। यह ट्रक अनाज की बोरियों से लदा हुआ था। यह दुर्घटना जोधपुर में खारी बेरी गांव के पास हुई है।

हादसे के वक्त टेंपो में 20 यात्री थे सवार

बालेसर के थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी के मुताबिक, टेंपो गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा से करीब 20 तीर्थयात्रियों को लेकर रामदेवरा जा रहा था। इसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

दुर्घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत

उन्होंने आगे बताया कि इस भयानक हादसे में 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बॉडी को बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। इसके अलावा, 14 अन्य घायलों का इलाज के लिए यहां के अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायलों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

थाना प्रभारी ने कहा कि इस घटना के मामले का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को उचित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

EXCLUSIVE: पहले तेज प्रताप और अब रोहिणी... RJD को 25 सीटों का श्राप देने वाले मदन साह से जानिए सबकी आंखों में क्यों चुभते हैं संजय यादव

Explainer: ये पहली बार नहीं जब बुरी तरह फेल हुई प्रशांत किशोर की पॉलिटिकल स्ट्रैटेजी, पढ़िए 2017 में उनकी नाकामयाबी का किस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।