1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के झुंझनु में हिट एंड रन का मामला, Thar से हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

राजस्थान के झुंझनु में हिट एंड रन का मामला, Thar से हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

राजस्थान के झुंझनु में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक थार कार के कहर बरपाने की बात सामने आई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है।

Jhunjhunu- India TV Hindi
Image Source : RAJASTHAN राजस्थान के झुंझनु में हिट एंड रन का मामला

झुंझनु: राजस्थान के झुंझनु में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक थार कार ने कहर बरपाया है और ऐसी टक्कर मारी है कि इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, 2 बाइक सवारों की मौके पर मौत हुई है और एक घायल को जयपुर रेफर किया गया था, उसकी रास्ते में मौत हुई है।

हाल ही में चूरू में हुआ था भीषण एक्सीडेंट

हाल ही में राजस्थान के चूरू में एक भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के शिकार एक ही परिवार के लोग थे। घटना के दौरान एक ट्रॉला और कार की टक्कर हुई थी।

इस घटना में कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्य और कार ड्राइवर की जान चली गई थी। घटना उस वक्त हुई थी, जब तारा नगर के सोमसीसर गांव से गोगामेड़ी स्थित एक मंदिर के दर्शन के लिए ये परिवार जा रहा था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। 

चूरू में ही एक और भीषण रोड एक्सीडेंट में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई थी। घटना इतनी भीषण थी कि ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे।

करौली में भीषण एक्सीडेंट

राजस्थान में ही करौली में भीषण एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों के शव करौली अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाए गए थे। करौली मंडरायल मार्ग के डूंडापुरा रोड  पर ये हादसा हुआ था।

गौरतलब है कि देश के तमाम हिस्सों में लोग लापरवाही से वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने की वजह से अपनी जान गंवा बैठते हैं। वह खुद अपनी जान को खतरे में डालते हैं और बाकी के लिए भी खतरा पैदा करते हैं। ऐसे में सड़क पर निकलते समय बेहद सावधानी रखना जरूरी है। अगर नियमों का पालन नहीं किया गया तो इस तरह की घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। पुलिस और प्रशासन को भी ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन की जरूरत है, जो नियमों का पालन नहीं करते और फिर हादसे का शिकार होते हैं। 

ये भी पढ़ें-

पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार के एक्सीडेंट का CCTV फुटेज, पत्नी की मौत, खुद की भी दोनों पसलियां टूटीं