राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव करवाए जाने हैं। राज्य में एक चरण में मतदान किया जाएगा, जबकि वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। धर्म बीजेपी की कोर आइडियोलॉजी का पार्ट है लेकिन क्या अकेले धर्म के आधार पर चुनाव जीता जा सकता है? सियासत की समझ रखने वाले कहते हैं कि विधानसभा चुनावों में जाति अक्सर धर्म पर हावी हो जाती है तो क्या कहता है जातियों का समीकरण? क्या मोदी और मोदी की पार्टी सिर्फ धर्म वाला समीकरण साधकर चल रहे है या जातियों के समीकरण में भी बीजेपी आगे है?
इंडिया टीवी सीएनएक्स द्वारा राजस्थान में जनता की राय जानने के लिए ओपिनियिन पोल का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग जातियों को लेकर जनता से सवाल किया कि आखिर किस जाति के लोग किस पार्टी के साथ है। इसपर जनता के जवाब चौंकाने वाले हैं। इस लेख में आप राजस्थान की जातियों का पूरा गुणा-गणित हम आपको समझाने वाले हैं।
राजस्थान में राजपूत किसके साथ?
राजस्थान की एक प्रभावशाली जाति है राजपूत यानी ठाकुर वोटर। चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच इंडिया टीवी सीएनएक्स द्वारा ओपिनियन पोल का आयोजन किया गया। इस दौरान राजपूत किसके साथ है? इस सवाल के जवाब में पता चला कि 73 फीसदी राजपूत आबादी भाजपा, 15 फीसदी राजपूत आबादी कांग्रेस और 12 फीसदी राजपूत आबादी अन्य के साथ है।
| BJP |
73% |
| कांग्रेस |
15% |
| अन्य |
12% |
बनिया अग्रवाल किसके साथ?
बनिया वोटरों की बात करें तो 64 फीसदी बनिया वोटर भाजपा, 20 फीसदी कांग्रेस और अन्य के साथ 16 फीसदी बनिया वोटरों का साथ है।
| BJP |
64% |
| कांग्रेस |
20% |
| अन्य |
16% |
जाट किसके साथ?
| BJP |
44% |
| कांग्रेस |
24% |
| अन्य |
32% |
गुर्जर किसके साथ?
| BJP |
27% |
| कांग्रेस |
63% |
| अन्य |
10% |
माली किसके साथ?
| BJP |
12% |
| कांग्रेस |
84% |
| अन्य |
4% |
अन्य OBC किधर?
| BJP |
45% |
| कांग्रेस |
42% |
| अन्य |
13% |
मीणा किसके साथ?
| BJP |
65% |
| कांग्रेस |
18% |
| अन्य |
17% |
भील किसके साथ?
| BJP |
32% |
| कांग्रेस |
46% |
| अन्य |
22% |
जाटव किसके साथ?
| BJP |
40% |
| कांग्रेस |
42% |
| अन्य |
18% |
मुसलमान किसके साथ?
2011 के जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान की कुल आबादी 6.85 करोड़ है, जिसमें 62.15 लाख (9.07 फीसदी) मुस्लिम समुदाय से आते हैं। विधानसभा की 40 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम समुदाय का प्रभाव देखने को मिलता है। राज्य की 24 सीटें ऐसी भी हैं, जहां मुस्लिम वोट बैंक बड़ा है। इन्हीं सीटों को ध्यान में रखकर ही कांग्रेस ने मुस्लिमों को टिकट दिया है। अगर ओपिनियन पोल की मानें तो भाजपा के साथ 3 फीसदी, कांग्रेस के साथ 92 फीसदी और अन्य के साथ 5 फीसदी मुस्लिम वोटर जाएंगे।
| BJP |
3% |
| कांग्रेस |
92% |
| अन्य |
5% |