अशोक गहलोत के करीबियों पर हुई IT की छापेमारी में मिला करोड़ों का कैश, जेवर भी किए गए जब्त
अशोक गहलोत के करीबियों पर हुई IT की छापेमारी में मिला करोड़ों का कैश, जेवर भी किए गए जब्त
Atul Bhatia
Published : Jul 18, 2020 01:13 pm IST, Updated : Jul 18, 2020 01:13 pm IST
आयकर विभाग ने जो अशोक गहलोत के करीबियों के यहां छापेमारी की थी, उसमें करोड़ों का कैश और जेवर बरामद किए गए हैं।
Image Source : PTI (FILE)राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जयपुर/नई दिल्ली: आयकर विभाग ने जो अशोक गहलोत के करीबियों के यहां छापेमारी की थी, उसमें करोड़ों का कैश और जेवर बरामद किए गए हैं। सूत्रों ने मिली जानकारी के मुताबिक, छापेमारी में करीब 12 करोड़ कैश मिला है और एक करोड़ 70 लाख के गहने मिले हैं। यह छापेमारी राजीव अरोड़ा, सुनील कोठरी और रतनकांत शर्मा के यहां हुई थी। तीनों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत नोटिस जारी हो गए हैं। अब अगले हफ्ते इनसे पूछताछ होगी।