A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. कोटा में NEET की तैयारी कर रहे लोकेश का शव नहर में फंसा मिला, 6 दिन से था लापता, आखिरी बार हॉस्टल के CCTV में दिखा था

कोटा में NEET की तैयारी कर रहे लोकेश का शव नहर में फंसा मिला, 6 दिन से था लापता, आखिरी बार हॉस्टल के CCTV में दिखा था

लोकेश 17 फरवरी की दोपहर को अपने हॉस्टल से पैदल निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सोमवार शाम इस दुखद खबर ने सबको झकझोर दिया।

neet student death- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक छात्र लोकेश दांगी की फाइल फोटो।

​बारां: राजस्थान के कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के एक छात्र की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पिछले 6 दिनों से लापता छात्र लोकेश दांगी का शव कोटा से करीब 50 किलोमीटर दूर बारां जिले के अंता क्षेत्र में दाईं मुख्य नहर में फंसा हुआ मिला।

पानी में क्षत-विक्षत हो चुका था शव

​सोमवार दोपहर एनटीपीसी फैक्ट्री के पास रेलवे पुलिया के समीप कुछ लोग लकड़ी बीनने गए थे, तभी उनकी नजर नहर के पानी में एक पेड़ की टहनियों के बीच फंसे शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही अंता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। कई दिनों तक पानी में रहने के कारण शव काफी क्षत-विक्षत हो चुका था।

​5 साल से कोटा में नीट की तैयारी कर रहा था लोकेश

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के भादाहेड़ी गांव निवासी 23 वर्षीय लोकेश दांगी के रूप में हुई है। लोकेश पिछले 5 साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने अस्पताल के मुर्दाघर में लोकेश के शरीर पर मौजूद लाल टी-शर्ट और काले लोअर के आधार पर उसकी शिनाख्त की।

17 फरवरी को हॉस्टल से पैदल निकला, वापस नहीं लौटा

​परिजनों ने बताया कि लोकेश 17 फरवरी की दोपहर को अपने हॉस्टल से पैदल निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। आखिरी बार वह हॉस्टल के CCTV में दिखा था। मोबाइल बंद आने पर परिजनों ने कोटा पहुंचकर बोरखेड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन सोमवार शाम इस दुखद खबर ने सबको झकझोर दिया।

(रिपोर्ट- राम मेहता)

यह भी पढ़ें-

NEET Student Murder Case: हत्या या आत्महत्या, पटना में नीट स्टूडेंट की मौत से पहले का वीडियो आया सामने

लखनऊ में रूह कंपाने वाला हत्याकांड, 21 साल के बेटे ने पिता की हत्या कर शव के कई टुकड़े किए, ड्रम में छिपाकर रखा था