सुबह 4:30 बजे पाकिस्तान का हमला नाकाम, रामगढ़ में ड्रोन को मार गिराया गया
पाकिस्तान ने सुबह 4:30 बजे भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए ड्रोन से हमला किया था। हालांकि, राजस्थान के रामगढ़ में ड्रोन को मार गिराया गया है।
सैन्य ठिकानों को निशान बनाने आया था ड्रोन
एक भी विस्फोट जमीन पर नहीं हुआ'
जैसलमेर में पाकिस्तानी ड्रोन को गिराए जाने पर राजस्थान में एक स्थानीय ने कहा, 'सभी पाकिस्तानी मिसाइलों को नष्ट कर दिया गया, अभी शांति का माहौल है। हम भारतीय वायुसेना और सेना के साथ हैं। रात में विस्फोट की बहुत तेज आवाज थी लेकिन एक भी विस्फोट जमीन पर नहीं हुआ।' कल रात जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय किया गया।
पहले हमें लगा कि कुछ पटाखे फूट रहे हैं'
राजस्थान में एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, 'जब रात 9 बजे ब्लैकआउट हुआ, तो हमने धमाके सुने। पहले हमें लगा कि कुछ पटाखे फूट रहे हैं लेकिन हम जैसे ही घर की छत पर पहुंचे तो हमने असली बम देखे। हमें यह सुनकर बहुत खुशी हुई कि पाकिस्तान ने जितने बम फेके, वे सभी निष्क्रिय कर दिए गए। हमारे मन में कोई डर नहीं है। मैं सभी को कहना चाहूंगा कि एकजुट रहें और सरकार के सभी निर्देशों का पालन करें।' कल रात जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा बलों ने पाकिस्तानी ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया।
ये भी पढ़ें- बाड़मेर में ब्लैकआउट, बाजार बंद, सड़कों पर अंधेरा; लोगों को घरों में रहने की सलाह
पाकिस्तान ने जैसलमेर पर दोबारा हमला किया, अब तक 70 से ज्यादा मिसाइलें ध्वस्त कर चुका है भारत
