1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पाकिस्तान ने जैसलमेर पर दोबारा हमला किया, अब तक 70 से ज्यादा मिसाइलें ध्वस्त कर चुका है भारत

पाकिस्तान ने जैसलमेर पर दोबारा हमला किया, अब तक 70 से ज्यादा मिसाइलें ध्वस्त कर चुका है भारत

 Reported By: Manish Prasad, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 08, 2025 09:12 pm IST,  Updated : May 08, 2025 11:22 pm IST

जैसलमेर में पाकिस्तान ने कई मिसाइलें दागी, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को मार गिराया। एहतियातन पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है।

india Air defence system- India TV Hindi
भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलें हवा में ध्वस्त कीं Image Source : INDIA TV

पाकिस्तान ने जैसलमेर में दोबारा मिसाइल हमला किया है। कुछ देर पहले पाकिस्तान की तरफ से लगातार मिसाइलें दागी गईं थीं। कई ड्रोन हमले भी किए गए थे। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम नें सभी हमलों को नाकाम किया। अब तक 70 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन ध्वस्त किए जा चुके हैं। वहीं, लाठी से पाकिस्तानी पायलट को भी पकड़ा गया है। पाकिस्तानी हमले के बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। जैसलमेर में हमले के बाद बीकानेर और जोधपुर में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। ब्लैक आउट में पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है। साथ ही लोगों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है कि ऐसे ब्लैक आउट के समय किसी भी तरह की रोशनी न जलाएं।

जैसलमेर पर हमले से ठीक पहले पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में भी कई जगह मिसाइल से हमला किया। पाकिस्तानी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में भी ब्लैक आउट कर दिया गया। भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि, प्रशासन ने एहतियातन पूरे जैसेलमेर में बिजली काट दी है।

सीमा पर गोलीबारी जारी

पाकिस्तान ने राजस्थान, जम्मू और पंजाब में मिसाइल हमला करने के साथ ही सीमा पर गोलीबारी भी शुरू कर दी है। भारतीय सेना भी बराबरी से जवाब दे रही है। सीमा पर दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमान मार गिराए हैं। पाकिस्तान के एफ-16 और जेएफ-17 विमान भारत ने मार गिराए हैं। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों में डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।