Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भले ही 6-7 मई की रात बदला ले लिया हो, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर को अभी खत्म करने का ऐलान नहीं किया है। इससे पाकिस्तान में दहशत कायम है। पाकिस्तान एलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। इस बीच गुरुवार को भी पाकिस्तान ने एलओसी पर गोले और मोर्टार दागे और भारत के कई शहरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है।
इससे पहले 6-7 मई की रात भारत ने मिसाइल हमले में पाकिस्तान में हाफिज सईद, मसूद अजहर के आतंकी ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी ठिकानों पर भीषण बमबारी से पाकिस्तान में हाहाकार मचा है। पाकिस्तान भारत से इस हमले का बदला लेने की धमकी दे रहा है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रंप ने पाकिस्तान पर भारत के हमले पर दिया बड़ा बयान, कहा-भारत ने जैसे के साथ तैसा किया।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने मांग की है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए देश भर में तत्काल चिकित्सा तैयारियां शुरू कर दी जाएं। सभी डॉक्टरों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं। सभी चिकित्सा संघों से अनुरोध है कि वे त्वरित कार्रवाई समूह बनाएं और समन्वय बनाए रखें। पूरी मेडिकल बिरादरी हमारे आर्म्ड फोर्सेज के साथ एकजुट है।
बढिंडा में भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
पाकिस्तानी सेना ने फिर से पुंछ शहर को निशाना बनाना शुरू किया। शहर में गिरे छह पाकिस्तानी गोले। भारतीय सेना ने शुरू की जवाबी कार्रवाई
चंडीगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि अब हम बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तैयार हैं। हम अपने आर्म्ड फोर्सेज को उनकी बहादुरी भरी लड़ाई के लिए धन्यवाद देते हैं। साथ ही हम नागरिकों से सुरक्षित और सतर्क रहने का अनुरोध करते हैं। सभी से अनुरोध है कि अफवाह न फैलाएं और निर्देशों का पालन करें।
लाहौर पर भारतीय सेना के हमले तेज हो गए हैं।
पाकिस्तान के साथ में तनाव के बीच चांदीपुर मिसाइल रेंज की सुरक्षा बढ़ी, कल DRDO ऑफिस में आपात बैठक
जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारत के एयर फोर्स डिफेंस सिस्टम ने दो पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। नौशेरा सेक्टर में दोनों पक्षों के बीच भारी गोलाबारी की खबर है।
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा-'हमें अपने देश की बहादुर सेना पर गर्व है। हम सब देश के साथ हैं! सकंट का समय समझदारी की और भी अधिक माँग करता है। सभी देशवासियों से अपील है कि किसी भी अपुष्ट समाचार और सूचना पर न तो विश्वास करें, न ही आगे प्रचारित और प्रसारित करें। ऐसे समाचार देश के दुश्मनों के द्वारा फैलाये गये झूठ भी हो सकते हैं मतलब ये दुश्मन की चाल या साज़िश भी हो सकती है, इसीलिए किसी भी बहकावे या भड़कावे में न आएं। अपने-अपने स्तर पर ज़िम्मेदाराना व्यवहार करें। स्वयं शांत रहें और दूसरों को भी शांति से रहने के लिए प्रेरित करें। आपदा के इस समय में एकजुटता दिखाएं।'
राजस्थान में जैसलमेर के पास लाठी गांव के पास एक पायलट को पकड़े जाने के बाद अब दूसरे पायलट की भी तलाश जारी है।
इंडिया गेट को पूरी तरीके से खाली करा लिया गया है। इंडिया गेट के आसपास किसी को भी रुकने की अनुमति नहीं है।
श्री माता वैष्णो देवी भवन में जा रहे श्रद्धालुओं पर बोर्ड प्रशासन के द्वारा लगायी गयी रोक। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए उन्हें सुबह पांच बजे तक यात्रा नहीं करने के आदेश जारी किए गए हैं। ठहरने की सुविधा बोर्ड प्रशासन उपलब्ध कराई गई है।
स्पाइसजेट एयरलाइन ने ट्वीट किया, "सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के मद्देनजर, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे डिपार्चर टाइम से कम से कम 3 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें ताकि चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।"
जामनगर: सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने गुजरात के सात हवाई अड्डों पर नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया है। सीमा पार से लगातार हो रही गतिविधियों के चलते यह फैसला लिया गया। गुजरात के जामनगर, राजकोट (हीरासर), पोरबंदर, केशोद, कांडला, भुज और मुंद्रा (अडानी) हवाई अड्डे नागरिक उड्डयन के लिए बंद कर दिए गए हैं।
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने एक एफ-16 और दो जेएफ-17 विमानों को मार गिराया है। इनमें से एक पंजाब के पठानकोट में मार गिराया गया है जबकि एक फाइटर जेट राजस्थान में और एक विमान सरगोधा में गिरा है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मेंढर में एलओसी पर जबरदस्त फायरिंग, उरी, कुपवाड़ा-तंगधार सेक्टर में भी भारी गोलीबारी हो रही है।
एयर इंडिया ने ट्वीट किया, "हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के संबंध में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले अपने संबंधित हवाई अड्डों पर पहुंचें। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है।"
भुज से आर्मी का मूवमेंट और तेज़ हुआ। ज्यादा फ़ोर्स को बॉर्डर की तरफ रवाना किया गया।
राजस्थान के लाठी में पकड़ा गया पाकिस्तानी एयरफोर्स के विमान जेएफ-17 का पायलट। भारत पर हमला करने की कोशिश के दौरान भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने विमान को मार गिराया था।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक एंटरव्यू में कबूला कि पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया।
भारतीय सेना ने राजस्थान के लाठी के पास पाकिस्तान के जेएफ-17 विमान को मार गिराया। पायलट विमान से इजेक्ट करने में सफल रहा है। विमान के पायलट की तलाश की जा रही है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान की ओर से किए गए 100 से ज्यादा हवाई हमलों को नाकाम कर दिया। भारत के कई सीमावर्ती शहरों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पैरा मिलिट्री फोर्सेज के डायरेक्टर जनरल से बात की
भारतीय सेना ने लाहौर पर हमला शुरू कर दिया है। लाहौर के पास बहावलनगर की मस्जिदों में बत्ती बंद करने का ऐलान किया जा रहा है।
माउंट आबू में भी ब्लैकआउट घोषित किया गया है। पुलिस और प्रशासन द्वारा शहर में सायरन लगी गाड़ियों को घुमाकर अलर्ट किया जा रहा है। लोगों से घर की लाइट बंद करने का आह्वान किया गया।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से बात की। विदेश मंत्री जयशंकर ने ट्वीट किया, "आतंकवाद का दृढ़ता से मुकाबला करने के लिए भारत की लक्षित और संतुलित प्रतिक्रिया पर चर्चा की। कहा कि पाकिस्तान अगर मामले को और बढ़ाने की कोशिश करेगा तो कड़ा जवाब दिया जाएगा।"
गुजरात के सर क्रीक रीजन में 6 ड्रोन देखे जाने की खबर। उनमें से 3 को न्यूट्रलाइज किया गया। बाकी के तीन भी अभी दिख नहीं रहे हैं।
पंजाब के तरनतारन में भी ब्लैकआउट किया गया है
भारतीय सेना ने जवाबी हमला करते हुए सियालकोट, लाहौर, फैसलाबाद, सरगोधा का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया है। पाकिस्तान के अवाक्स सिस्टम को भी तबाह किया।
हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के निकट जम्मू, पठानकोट और उधमपुर के सैन्य स्टेशनों को पाकिस्तान द्वारा मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया गया। कोई नुकसान नहीं हुआ। भारतीय आर्मड फोर्सेज ने इन्हें बेअसर कर दिया।"
जम्मू रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई है मगर ब्लैकआउट स्टेशन पर नहीं किया गया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि पैनिक ना हो। थोड़ी देर पहले राजधानी एक्सप्रेस जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई है। ट्रेनों के संचालन में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंबाला कैंट, फिरोजपुर रेलवे स्टेशन की कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जा रही है। दिल्ली में वॉर रूम सेटअप किया गया है जहां से लगातार निगरानी रखी जा रही है।
पश्चिमी मोर्चे पर कई जगह दुश्मन के ड्रोन देखे जाने की पुष्टि हुई है। भारत अपने एयर डिफेंस सिस्टम से इनका प्रभावी ढंग से मुकाबला कर रहा है।
अमृतसर में जिस तरीके से पाकिस्तान पर मिसाइल अटैक करने की कोशिश की थी, उसके चलते अमृतसर एयरपोर्ट पर पूरी तरह से ब्लैकआउट कर दिया गया है। रात के 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा।
पाकिस्तान की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक को नाकाम करने के बाद अब भारत का एक्शन शुरू हो गया है। लाहौर और सियालकोट पर भारत ने जबरदस्त हमला किया है।
पीएम मोदी और एनएसए अजित डोवाल की मुलाकात हुई है। सीडीएस ने तीनों सेना प्रमुखों के साथ बैठक की।
पाकिस्तान की ओर हमले के खतरे की आशंका के मद्देनजर श्रीनगर के कई इलाकों में भी ब्लैक आउट किया गया
गुजरात सीमा पर सर क्रीक रीजन में कोटेश्वर के पास पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया
भारत ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट एफ-16 और जेफ-17 को मार गिराया है।
IAF ने बताया कि देश की अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली S-400 को सक्रिय कर दिया गया है और सभी हवाई खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया जा रहा है। प्रशासन और सेना ने आम जनता से अपील की है कि वे घरों के अंदर रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
जम्मू-कश्मीर के अखनूर परगाल सेक्टर में भारी गोलाबारी शुरू, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
गुजरात के भुज में भी ब्लैक आउट होने की खबर है
जैसलमेर में पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमलों को नाकाम कर दिया गया है। 30 से ज्यादा मिसाइलों को हवा में ध्वस्त कर दिया गया है।
पठानकोट एयर बेस पर लगातार बज रहे सायरन पूरे पठानकोट में लाइट की गई बंद जुगियाल साइट पर हुई ड्रोन एक्टिविटी
पाकिस्तान ने जम्मू पर 8 मिसाइलें दागीं जिसे एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया
जम्मू कश्मीर के पुंछ और उधमपुर में भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। उधमपुर में भी धमाके की आवाज सुनाई दी है।
राजस्थान के बीकानेर में ब्लैक आउट कर दिया गया है जबकि जैसलमेर सरहद के पास आज रात भारी शेलिंग का खुफिया इनपुट मिला है।
पूरे अमृतसर को ब्लैकआउट किया गया, होटल मार्किट सब लाइट बन्द कर दी गई है जस्ट
जम्मू एयरपोर्ट को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से किए गए ड्रोन अटैक को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया है।
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना पाकिस्तान की कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
भारत- पाकिस्तान तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के कई स्कूलों को अगले दो दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन की ओर से कहा गया है कि बारामुल्ला, कुपवाड़ा, सब-डिवीजन (गुरेज़) के सभी सरकारी और निजी स्कूल और श्रीनगर और अवंतीपोरा हवाई अड्डे के आसपास के स्कूलों को 9 और 10 मई 2025 को बंद रहेंगे।
भारत की कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने कराची हवाई अड्डा रात 12 बजे तक उड़ान परिचालन के लिए बंद कर दिया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नया NOTAM जारी किया है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृ्त्व में हमारी तीनों सेनाओं ने आतंकियों को सदैव के लिए मिटाने का काम किया है। आज ऑपरेशन सिंदूर के आधार पर भारत ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है... यह युद्ध आतंकवाद को समाप्त करने का युद्ध है।
पाकिस्तान से तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मुलाकात की है। ये मुलाकात प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई है। माना जा रहा है कि आर्मी चीफ ने ताजा घटनाक्रम से पीएम मोदी को अवगत कराया है।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए सीमावर्ती जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक की अध्यक्षता की है। मालूम हो कि सीमावर्ती जिलों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
दिल्ली विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'जब यूएनएससी में बातचीत चल रही थी, तो पाकिस्तान ने टीआरएफ (डी रेजिस्टेंस फ्रंट) की भूमिका का विरोध किया था। यह तब हुआ जब टीआरएफ ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली।
विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान में सिर्फ आतंकियों को मारा गया है। किसी बेगुनाह को नहीं मारा गया है।
कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'बुधवार देर रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को शामिल करने का प्रयास किया। इन्हें एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बेअसर कर दिया गया। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं जो पाकिस्तानी हमलों को साबित करते हैं।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि सभी लोग पाकिस्तान का इतिहास जानते हैं। पाकिस्तान हमेशा आंतकियों को पनाह देते हैं। भारत ने सिर्फ टेरर कैंप पर हमला किया है।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत ने लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम नष्ट कर दिया है। इसके साथ ही कहा कि भारत की ओर बारामुला, उरी, पुंछ में गोलीबारी की जा रही है। भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
भारतीय सेना ने बताया कि बुधवार देर रात पाकिस्तान ने भारत के कई जिलों में हमला किया। जैसा हमला किया, वैसा जवाब मिला है। भारत के सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की गई थी। भारत ने इन हमलों को नाकाम किया है।
विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों और जिलों में हमले का प्रयास किया। भारत ने इन हमलों को निष्क्रिय कर दिया।
थोड़ी देर में विदेश मंत्रालय और भारतीय सेना की ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस है। विदेश सचिव विक्रम मिसरी, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल और कर्नल सोफिया कुरैशी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को ब्रीफ करेंगीं।
भारत ने जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चिनाब नदी पर बने बगलिहार जलविद्युत परियोजना बांध के दो गेट खोल दिए हैं। भारत ने पहले इस पानी को पाकिस्तान जाने से रोक दिया था। अब एकदम से भारत ने बगलिहार डैम के पानी को पाकिस्तान के लिए छोड़ दिया है।
गुरुवार शाम 5:30 बजे विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस है। भारतीय विदेश मंत्रालय की इस प्रेस कांफ्रेंस में भारत-पाक टेंशन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'जिस सटीकता के साथ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया वह अकल्पनीय और बहुत प्रशंसनीय है। इसमें नौ आतंकवादी शिविर नष्ट कर दिए गए और बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए। यह ऑपरेशन किसी भी निर्दोष को नुकसान पहुंचाए बिना और न्यूनतम क्षति के साथ किया गया है।'
दिल्ली में डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्म्ड फोर्सेस ने जो कार्रवाई की है, जो शौर्य और पराक्रम दिखाया है। उसके लिए हम बधाई देते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान और PoK में आतंकी कैंप तबाह कर दिए गए हैं। इसके लिए भारतीय सेना को बधाई देता हूं।
भारत के हमलों के बीच पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। भारत ने रावलपिंडी के क्रिकेट स्टेडियम को तबाह कर दिया है। पाकिस्तान की संसद में सांसद ताहिर इकबाल के रोने का वीडियो सामने आया है। इसमें वह भारत के हमलों से डर कर बोल रहा है कि या खुदा आज हमें बचा ले।
भारत के हमले में रावलपिंडी का स्टेडियम तबाह हो गया है। भारत के इस हमले के बाद से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाक सेना ने इस बात का दावा किया है।
अमेरिका ने अभी सभी नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें सभी से पाकिस्तान के लाहौर और पंजाब छोड़ने को कहा है। अमेरिका ने कहा या तो वो लाहौर छोड़ दें या फिर किसी सुरक्षित जगह चले जाएं।
भारत ने आतंकी रऊफ अजहर को मार गिराया है। वह पाकिस्तान के बहावलपुर में रह रहा था। जैश के हेडक्वार्टर के बंकर में रऊफ अजहर छिपा था। भारत के टारगेटेड मिसाइल हमले में रउफ अजहर मारा गया है। राफेल की फायर की गई SCALP मिसाइल ने बंकर को भेद दिया। भारतीय सेना ने जैश के बंकर में ही आतंकी अजहर की कब्र बना दी।
पाकिस्तान द्वारा राजस्थान में 3 जगह नहीं 4 जगहों पर हमले की कोशिश हुई है। इसमें नाल बीकानेर, उत्तरलाई बाड़मेर, फलोदी जोधपुर और जैसलमेर शामिल हैं।
पाकिस्तान के रहमियार खान में मिलिट्री बेस को खाली कराया जा रहा है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को जारी रखने का ऐलान किया है। इसके बाद से पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है।
जैसलमेर सरहद के पास पाकिस्तानी ड्रोन से हमले की कोशिश की गई। ड्रोन को सर्विलेंस जाम कर भारत ने मार गिराया।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी आज शाम 05:30 बजे जवाहरलाल नेहरू भवन में प्रेस ब्रीफिंग करेंगे।
पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइल दागे थे, लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को मार गिराया।
पाकिस्तान ने पंजाब में मिलिट्री टारगेट पर हमले की कोशिश की थी, हालांकि उसको नाकामी हाथ लगी। भारत के डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की मिसाइलों को मार गिराया।
पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा यूनिट्स के HQ-9 मिसाइल लॉन्चरों को बड़ा नुकसान हुआ है। सूत्रों का कहना है कि भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में ये चीनी सिस्टम नाकाम रहे। हमले में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में हाल के राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों को देखते हुए देश की तैयारियों और मंत्रालयों के बीच समन्वय की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री ने मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया ताकि कार्य सुचारू रूप से चलता रहे और संस्थागत मजबूती बनी रहे। उन्होंने मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए मंत्रालयों की योजना और तैयारियों की समीक्षा की।
सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, 'रक्षा मंत्री ने हमें बताया कि भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया और 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। सरकार ने हमें आश्वस्त किया है कि हर स्थिति पर उनकी नजर है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।'
'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़ी बहुत बड़ी खबर सामने आई है। आतंकी रऊफ अजहर की हमले में मौत हो गई थी। रऊफ असगर IC-814 यानी कि कंधार प्लेन हाइजैक का मास्टरमाइंड था।
सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, 'आज सर्वदलीय बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बहुत अच्छी से हुई है। गंभीर विषय था इसलिए सभी नेताओं ने गंभीरता से अपने बात को रखा है। सबसे पहले रक्षा मंत्री ने सभी नेताओं को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी और परिस्थिति, हालात के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ने अपना मत रखा और सुझाव भी दिए। सभी नेताओं ने सेनाओं को बधाई भी दी। सभी ने कहा कि हम एकजुटता से सरकार का साथ देंगे और सेना के हर कार्रवाई में साथ देंगे। मैं सभी नेताओं को धन्यवाद करता हूं और ये सकारात्मक बैठक थी।'
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक में हिस्सा लेने आए नेताओं को 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी दी। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी भी जारी है।
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने कुल 12 जगहों पर ड्रोन दागे हैं। पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने जवाबी कार्रवाई में लाहौर, गुजरांवाला, चकवाल, रावलपिंडी, कराची, बहावलपुर और मयानो में ड्रोन दागे हैं।
दिल्ली में सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'बैठक में जो उन्होंने कहा है, वो हमने सुना। हम सभी ने बताया कि इस घड़ी में हम सब उनके साथ हैं और वो जो काम कर रहे हैं, उसको जारी रखें और देशहित में हम उनके साथ रहेंगे।'
BJD प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा, 'मैं भारतीय सशस्त्र बलों को पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर उनके सफल हमले के लिए तहे दिल से बधाई देता हूं। मुझे यकीन है कि सर्वदलीय बैठक में वे वर्तमान स्थिति पर सार्थक चर्चा करेंगे।' (ANI)
भारत ने पाकिस्तान का मिसाइल हमला नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान ने मिसाइल दागने की कोशिश की थी, लेकिन इसे हवा में ही उड़ा दिया गया। अमृतसर के पास पाकिस्तानी मिसाइल को नष्ट कर दिया गया।
देश की सेना आज 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक बार और प्रेस ब्रीफिंग कर सकती है। इसमें मौजूदा हालात के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
सऊदी अरब के मंत्री भारत दौरे पर अचानक पहुंच गए हैं। सऊदी अरब के विदेश राज्य मंत्री अदेल अलजुबेर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है। बता दें कि सऊदी विदेश राज्य मंत्री का यह दौरा पहले से तय नहीं था।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा, 'कल हमने वहां हमला किया जहां आतंकी गतिविधियां होती रही हैं उनके ठिकानों पर हमला किया है। इन सभी का संबंध पाकिस्तान के राज्य प्रायोजित आतंकवाद से है। पाकिस्तान कुछ नहीं कर सकता, अगर उसने हमला किया तो उसके इतने टुकड़े हो जाएंगे जितने की वह कल्पना भी नहीं कर सकता।'
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद सर्वदलीय बैठक जारी हो गई है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। बैठक में भाग लेने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पहुंच चुके हैं। इस बैठक में सरकार इस ऑपरेशन से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकती है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर कहा, 'हमें अपनी सेना के शौर्य पर गर्व है जिन्होंने सिंदूर की लाज रखी। मुझे तथा देश को सेना के शौर्य और देश के नेतृत्व पर गर्व है।'
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, 'पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई गर्व की बात है। आपने हमारे 26 निर्दोष नागरिकों को मार डाला और हमने किसी भी नागरिक क्षेत्र या सैन्य स्थल पर हमला नहीं किया है, हमने केवल आतंकवादी शिविरों पर हमला किया है। हमें अपनी रक्षा करने का अधिकार है, बदला लेने का अधिकार है और हमारी सेना ने ऐसा किया है। आज की बैठक बहुत महत्वपूर्ण है।'
अमेरिकी सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष सीनेटर जिम रिश ने पहलगाम के हमलावरों को न्याय के कठघरे में लाने के भारत के प्रयासों का समर्थन किया है। हालांकि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर चिंता व्यक्त की है। रिश का यह बयान भारत के सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर हमले करने और उन ढांचों को नष्ट करने के एक दिन बाद आया है।
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, 'मैं पाकिस्तान द्वारा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा पुंछ पर मिसाइलों से हमला करने की कड़ी निंदा करता हूं, पाकिस्तान कितने कायर हैं इससे ये दर्शाता है। जब मैंने गुरुद्वारा के प्रधान से बात की, तो उन्होंने कहा कि इस हमले का हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। मैं पाकिस्तान के बदमाशों को बताना चाहता हूं कि मेरी भारत की सरकार इसका भी हिसाब लेगी।'
सीमा सुरक्षा बल यानी कि BSF के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। BSF की जिम्मेदारी शांति के समय के दौरान भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निरंतर निगरानी रखना, भारत भूमि सीमा की रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय अपराध को रोकना है।
पंजाब पुलिस ने अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। ये जानकारी राज्य के पुलिस विभाग की तरफ से आई है।
पाकिस्तान के लाहौर में धमाकों के बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया जिओ न्यूज के हवाले बताया जा रहा है ये धमाके शहर के वॉल्टन रोड पर हुए हैं। लाहौर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। जिओ न्यूज का कहना है कि अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि किस तरह का धमाका हुआ है।
लाहौर के वाल्टन रोड इलाके में धमाके की खबर सामने आई है। पाक सेना ने पूरे इलाके को सील किया है।
पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट पर धमाके की खबर सामने आई है। एक चश्मदीद ने कहा है कि एयरपोर्ट पर मिसाइल से हमला किया गया है। धमाके के बाद से लाहौर एयरपोर्ट पर सायरन की आवाज सुनाई दी है और इसे बंद कर दिया गया है।
पंजाब के अमृतसर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, 'मैं लोगों से कहना चाहता हूं कि घबराने की जरूरत नहीं है और शांति बनाए रखें। चिंता की कोई बात नहीं है। पूरे देश को सेना पर गर्व है।'
पंजाब के अमृतसर में एडीसीपी-2 सिरिवेनेला ने कहा, '10 मई तक पूरे उत्तर और उत्तर पश्चिम में 21 एयरपोर्ट बंद रहेंगे। सभी उड़ानें बंद होंगी। पूरा एयरपोर्ट सील कर दिया है केवल सुरक्षाबल और टीम को ही प्रवेश मिलेगा। जब तक स्थिति ठीक नहीं होती तब तक हम केंद्र सरकार के आदेशों का पालन करेंगे।'
पाकिस्तान से चल रहे तनाव के साथ भारत ने क्वाड पार्टनर्स संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया,और जापान के साथ हवाई के होनोलुलु में एशिया-पैसिफिक सेंटर फॉर सिक्योरिटी स्टडीज में टेबलटॉप एक्सरसाइज एकजुट हुआ। यह क्वाड इंडो-पैसिफिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क (IPLN) को लॉन्च करने का एक सिमुलेशन था। IPLN एक ऐसी पहल है जो क्वाड पार्टनर्स को इंडो-पैसिफिक में साझा लॉजिस्टिक्स क्षमताओं का लाभ उठाने में सक्षम बनाती है।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमला होने के बाद ब्रिटेन की सांसद प्रीति पटेल ने कहा है कि भारत को अपनी रक्षा का अधिकार है।
भारत-पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालात को देखते हुए राजस्थान के जोधपुर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। ये स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।
पाकिस्तान के कैंट इलाकों में भारत के दोबारा हमले के डर से रात भर ब्लैक आउट रहा। पाकिस्तान को डर है कि भारत अभी और हमले करेगा।
पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा के करनाह इलाके में गोलीबारी की। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर भेजा गया।
भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में अभी भी खौफ का आलम है। पाकिस्ता ने अपने प्रमुख शहर कराची में स्टेट इमरजेंसी की घोषणा कर दी है।
सतर्कता के तहत अमृतसर में दोबारा ब्लैक आउट किया गया।
पाकिस्तानी सेना गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीमा पार से गोलाबारी कर रही है। एक दिन पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पड़ोसी देश में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया था। इसके बाद पाकिस्तान ने गोलीबारी तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आधी रात के बाद करनाह इलाके में नागरिक इलाकों को निशाना बनाया गया। गोले और मोर्टार दागे गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने बिना उकसावे के की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा गोलाबारी शुरू किए जाने के बाद बुधवार को करनाह में अधिकांश नागरिक सुरक्षित इलाकों में चले गए।
यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा, "हमारी कार्रवाई चुनिंदा और सटीक निशाना साधकर की गई है। हमने सिर्फ आतंकी ढांचे पर हमला किया है, नागरिकों को निशाना नहीं बनाया गया है...आतंकी मसूद अजहर को परिवार के सदस्यों की मौत का दर्द समझ में आएगा। पाकिस्तान कायर देश है। वह पीछे से हमला करता है...यह तो बस शुरुआत है। हमें आतंकवाद की जड़ों को खत्म करना है..."
बेलारूस के विदेश मंत्रालय ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के संबंध में एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है, "बेलारूस गणराज्य भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जता रहा है, जो हमारे देश के मित्र देश हैं। बेलारूस लगातार दक्षिण एशिया में स्थायी शांति और परामर्श, बातचीत और अन्य शांतिपूर्ण तरीकों से राज्यों के बीच विवादों के निपटारे की वकालत करता है। बेलारूस दोनों पक्षों से जल्द से जल्द युद्ध विराम का आह्वान करता है और आश्वस्त है कि शांतिपूर्ण बातचीत के माध्यम से संघर्ष को हल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है..."
सिंगापुर के विदेश मंत्रालया ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के बीच अपने देश के नागरिकों को पाकिस्तान की सभी गैर-ज़रूरी यात्राएं टालने की सलाह दी है। वहीं मंत्रालय ने पाकिस्तान में रहने वाले सिंगापुर के लोगों के लिए भी सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतें, जिसमें बड़ी भीड़-भाड़ से बचना, स्थानीय समाचारों पर बारीकी से नज़र रखना और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना शामिल है।
यूक्रेन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर बयान जारी किया है। यूक्रेन ने कहा है कि हम दोनों पक्षों से संयम बनाए रखने और सार्थक कूटनीतिक जुड़ाव को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हैं। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को और खराब करने वाली कार्रवाइयों से बचना महत्वपूर्ण है और इसके बजाय सभी विवादास्पद मुद्दों के कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देना चाहिए। यूक्रेन क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के उद्देश्य से सभी उपायों का सक्रिय रूप से समर्थन करता है और तनाव को तुरंत कम करने की वकालत करता है। साथ ही यूक्रेन ने कहा है कि आगे के घटनाक्रमों पर उसकी बारीकी से नजर रहेगी।
सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरलाइनों में पूर्व बुकिंग के बिना चार्ज रद्दीकरण, पूर्ण धन वापसी और रि-बुकिंग की सुविधा देने का ऐलान किया है।
आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने भारत के मिलिट्री ठिकानों को ठिकाना बनाने की धमकी दी है। ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान के पास अपने सीमा में रहकर ऑपरेशन करने की क्षमता है।
पाकिस्तान में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दवाइयां और अन्य स्टॉक रखने को कहा गया।
पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के बाद पाक की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि देश के सशस्त्र बलों को बदला लेने के लिए ‘‘अपनी पसंद के समय, स्थान और तरीके से’’ जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार दे दिया गया है।
LoC पर पाकिस्तान लगातार तोपगोले दाग रहा है। इधर भारतीय सेना भी पाकिस्तान की चौकियों और सीमाक्षेत्रों में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। इससे पाकिस्तान के सीमा क्षेत्र में तबाही मच गई है।
अमृतसर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट पर एएसआई जगतार सिंह ने का, "ब्लैकआउट रात 10.30 बजे से 11 बजे के बीच आधे घंटे तक था। निर्देश हैं कि कोई भी लाइट नहीं जलनी चाहिए ताकि दुश्मन को पता न चले कि यहां कोई शहर है। देश के हित के लिए रिहर्सल की जा रही है... कुछ लोग ब्लैकआउट का पालन कर रहे हैं, और कुछ नहीं... सायरन चालू हुआ और फिर दो मिनट के भीतर पूरा ब्लैकआउट हो गया...
राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को चरम पर देखते हुए जैसलमेर कलेक्टर ने रात 12 से सुबह 4 बजे तक कंप्लीट ब्लैक आउट का आदेश जारी किया है।
संपादक की पसंद