1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पाली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर चोरों का निकाला जुलूस, भीगी बिल्ली बनकर रास्तेभर मांगते रहे माफी; देखें VIDEO

पाली में ढोल-नगाड़ों की थाप पर चोरों का निकाला जुलूस, भीगी बिल्ली बनकर रास्तेभर मांगते रहे माफी; देखें VIDEO

राजस्थान के पाली में 2 बदमाशों का ढोल-थाली के साथ पुलिस ने जुलूस निकाला, जिसे देखने पूरा शहर जुट गया। आरोपियों को पूरे शहर में हाथ जोड़कर घुमाया गया।

पुलिस ने दोनों...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ढोल-थाली के साथ निकाला जुलूस।

राजस्थान के पाली शहर में लगातार बढ़ते अपराध एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सोमवार देर रात प्रतापनगर चौराहे के पास स्थित एक ढाबे में दो बदमाश चोरी की नीयत से घुसे और अंदर सो रहे दो लोगों पर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोपियों ने बल्ले से ढाबे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रमेश पुत्र भोमा राम तथा भेरू पूरी पुत्र राजू पूरी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों का उपचार फिलहाल पाली के बांगड़ अस्पताल में जारी है। 

CCTV में कैद हुई वारदात

पूरी वारदात ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Image Source : reporter inputढाबे में चोरी की नीयत से घुसे 2 बदमाशों ने वहां सो रहे लोगों पर किया हमला।

ढोल-थाली के साथ पैदल जुलूस निकाला

SP आदर्श सिधू के आदेश पर औद्योगिक थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों का सर मुंडवाकर प्रतापनगर क्षेत्र में ढोल-थाली के साथ पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपियों को पूरे मोहल्ले में हाथ जोड़कर घुमाया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई को देखकर स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की और “पुलिस जिंदाबाद” के नारे लगाए। 

(रिपोर्ट- सुभाष)

देखें वीडियो-