A
Hindi News राजस्थान राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 222 अधिकरियों का तबादला, 11 को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 222 अधिकरियों का तबादला, 11 को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान सरकार ने कुल 222 अधिकरियों का तबादला किया है। वहीं, 11 अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभार के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

bhajanlal- India TV Hindi Image Source : PTI भजनलाल शर्मा

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 222 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके साथ ही 11 अधिकारियों को उनके मौजूदा पदभार के साथ अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस लिस्ट का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। अधिकारियों के टांसफर के लिए कई दिनों से मशक्कत जारी थी। अब इसका नतीजा आ चुका है और अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी हो गई है।

दिनेश कुमार जांगिड़ को पशुपालन विभाग में संयुक्त शासन सचिव बनाया गया है। वहीं, असलम शेर खान को अल्पसंख्यक मामलात में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नरेंद्र कुमार बंसल को जयपुर ग्रेटर नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त और आनंदीलाल वैष्णव को गृह विभाग में संयुक्त शासन सचिव पद का जिम्मा सौंपा गया है।

कई विभागों के अधिकारी बदले

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में सरकार के कई विभागों में अधिकारी बदले गए हैं। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे आरएएस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है। अदेश में कहा गया है कि सहकारिता विभाग के संयुक्त शासन सचिव दिनेश कुमार को पशुपालन विभाग में संयुक्त शासन सचिव पद पर लगाया गया है। जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव असलम शेर खान को अल्पसंख्यक मामला विभाग में संयुक्त सचिव पद पर लगाया गया है।

दर्जनभर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

आरएएस नरेश कुमार बंसल को कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव पद से हटाकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर में अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। आरएएस आनंदी लाल वैष्णव अब संयुक्त शासन सचिव (गृह-पुलिस) होंगे। आदेश में दर्जन भर आरएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि पहले किए गए कुछ तबादलों के आदेश रद्द कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: 4 मृतकों के अंतिम संस्कार में पहुंचे 7 युवक नदी में डूबे, 2 की मौके पर मौत, एक लापता

सरकारी टीचर बना हत्यारा, शादीशुदा प्रेमिका पर लोहे की रॉड से हमला कर सुलाई मौत की नींद; अब हुए कई खुलासे