1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. सरकारी टीचर बना हत्यारा, शादीशुदा प्रेमिका पर लोहे की रॉड से हमला कर सुलाई मौत की नींद; अब हुए कई खुलासे

सरकारी टीचर बना हत्यारा, शादीशुदा प्रेमिका पर लोहे की रॉड से हमला कर सुलाई मौत की नींद; अब हुए कई खुलासे

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 15, 2025 12:39 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 01:13 pm IST

बाड़मेर में एक महिला की लोहे के सरिया से वार कर हत्या कर दी गई। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की है, जो एक सरकारी शिक्षक है।

महिला की कार में मिली उसकी लाश- India TV Hindi
महिला की कार में मिली उसकी लाश Image Source : REPORTER

राजस्थान के बाड़मेर जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक सरकारी शिक्षक ने अपनी प्रेमिका की लोहे के सरिया से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा सहित रीको थाना पुलिस, डीएसपी, एएसपी, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना कर आरोपी शिक्षक मानाराम को हिरासत में ले लिया है।

पति-पत्नी में थी अनबन

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि सुबह 7:00 बजे रीको थाना क्षेत्र के बलदेव नगर से सटे शिवाजी नगर में हत्या की सूचना मिली थी। आरोपी शिक्षक मानाराम ने पुलिस की शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसकी प्रेमिका मुकेश कुमारी चिड़ावा, झुंझुनू की रहने वाली थी। उसकी अपने पति से अनबन थी और साथ नहीं रहती थी। अक्टूबर 2024 में दोनों की दोस्ती फेसबुक पर हुई थी, जो बाद में प्रेम-संबंध में बदल गई।

हत्या कर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को मुकेश कुमारी अपनी ऑल्टो कार से चिड़ावा से बाड़मेर आई थी। वह पहले मानाराम के गांव गई और फिर वापस बाड़मेर लौटी। यहीं पर आरोपी ने लोहे के सरिया से उस पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मुकेश कुमारी के शव को उसकी ही कार में रखकर एक सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसका यह प्रयास नाकाम हो गया। पुलिस आरोपी शिक्षक मानाराम से मामले की गहन पूछताछ करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें-

भारतीय वायु सेना के इंजीनियर ने 24वीं मंजिल से लगाई छलांग, बहन के घर पर हुई ये घटना

MP में बुलडोजर एक्शन जारी, जद में जब्बार खान का घर, इसाई धर्म अपनाने के लिए देता था लालच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।