1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. बाइक सवार बदमाशों ने नकली पिस्तौल दिखाकर दंपति को लूटा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

बाइक सवार बदमाशों ने नकली पिस्तौल दिखाकर दंपति को लूटा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

राजस्थान के अजमेर में 2 बदमाशों ने स्कूटी सवार दंपति को लूटने की कोशिश की। इसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में पूरी वारदात दिखाई दे रही है।

Ajmer- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बाइक सवार बदमाशों ने नकली पिस्तौल दिखाकर दंपति को लूटा

अजमेर: राजस्थान के अजमेर में बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने स्कूटी पर अपने घर लौट रहे बुजुर्ग दंपति (रिटायर्ड डॉ महेन्द्र जैन और उनकी पत्नी रिटायर शिक्षिका सुमित्रा जैन) को निशाना बनाया, जिससे दंपति जमीन पर गिए पड़े। 

दंपति वैशाली नगर से अपने निवास स्थान सिविल लाइन जा रहे थे तभी पीछे से आये दो बदमाशों ने सुमित्रा के गले से चेन तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इस दौरान स्पीड  ब्रेकर आने और झपटने की वजह से दोनों ही लोगों के वाहन असंतुलित हो गए और इस दौरान दंपति जमीन पर गिर गए।

नकली पिस्तौल लहराकर वारदात को दिया अंजाम 

बदमाश सड़क पर गिरे लेकिन फिर उठकर दंपति के पास पहुंचे और नकली पिस्तौल दिखाकर सुमित्रा के गले से सोने की चेन तोड़ ली। हालांकि दंपति के शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग आ गए और उन्होंने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया।

पकड़े गए बदमाश की मौके पर मौजूद लोगों ने पिटाई भी कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को दबोच लिया और उसे ठाणे ले गई। मौके से पुलिस ने बदमाशों की बाइक और नकली पिस्तौल बरामद की है।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

दंपति से लूट की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें बदमाश लूट का प्रयास करते हुए दिख रहे हैं और दंपति जमीन पर गिरे हुए हैं। घटनास्थल से बुजुर्ग दंपति का घर 100 मीटर की दूरी पर था। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

घटना का आश्चर्यजनक पहलू ये रहा कि बदमाशों के द्वारा चेन तोड़ने का पहला प्रयास असफल होने और बेलेंस बिगड़ने से जमीन पर गिरने के बाद भी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने लूट की दोबारा कोशिश की और नकली पिस्तौल दिखाकर महिला के गले से चेन तोड़ ली। हालांकि लोगों के मौके पर पहुंचने से एक बदमाश पकड़ा गया।

इससे पहले एक दिव्यांग से स्नैचिंग का मामला सामने आया था, जिसमें व्हीलचेयर पर ही पीड़ित पीछा करता रहा था। ये घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी।  (रिपोर्ट- राजकुमार वर्मा)

ये भी पढ़ें-

नकली पिस्टल-चाकू दिखाकर CA की किडनैपिंग की कोशिश, बाइक से भिड़ी मर्सिडीज तो फरार हो गए आरोपी