1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. दिव्यांग से स्नैचिंग, व्हीलचेयर पर पीछा करता रहा पीड़ित, CCTV में देखें घटना

दिव्यांग से स्नैचिंग, व्हीलचेयर पर पीछा करता रहा पीड़ित, CCTV में देखें घटना

 Reported By: Puneet Pareenja,  Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 10, 2026 10:35 am IST,  Updated : Sep 10, 2026 10:58 am IST

व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग शख्स को दो युवकों ने निशाना बनाकर उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। दिव्यांग ने व्हीलचेयर पर स्नैचरों का पीछा भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग से स्नैचिंग- India TV Hindi
व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग से स्नैचिंग Image Source : REPORTER INPUT

पंजाब के जीरकपुर के जरनैल एंक्लेव में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे स्नैचिंग की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस की सुरक्षा और गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो युवकों ने व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग सुरेंद्र पाल को निशाना बनाया और उनका पर्स छीनकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि पर्स में करीब 4 से 5 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ हेडफोन, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड और आधार कार्ड समेत कई जरूरी सामान मौजूद थे। वारदात के बाद सुरेंद्र पाल ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने शोर मचाते हुए व्हीलचेयर पर ही दोनों स्नैचरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

स्नैचिंग की पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि फुटेज में दोनों आरोपियों के चेहरे भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की चुनौती है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी इस वारदात को लेकर चिंता है। लोगों का सवाल है कि अगर दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में दिव्यांग व्यक्ति भी सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का जिम्मा आखिर कौन उठाएगा? अब देखना होगा कि जीरकपुर पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को कब तक गिरफ्तार करती है और छीना गया सामान कब तक बरामद होता है।

तीन दिव्यांग बेटियों के साथ बेबस परिवार

हाल ही में दिव्यांग बच्चियों को लेकर ओडिशा से एक खबर सामने आई थी। यहां के क्योंझर जिले के बांसपाल ब्लॉक के घुंघी गांव में नटबर जुआंग और उनकी पत्नी कुंद जुआंग अपनी तीन दिव्यांग बेटियों के साथ बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं। उनके पास न तो खेती की जमीन है और न ही नियमित आमदनी का कोई साधन। उम्र बढ़ने के कारण माता-पिता के लिए मजदूरी करना भी मुश्किल हो गया है, जिससे परिवार सरकारी मदद और मिलने वाले 35 किलो मुफ्त चावल पर निर्भर है। नटबर की पांच बेटियों में दो की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटियां दिव्यांगता के कारण घर तक सीमित हैं। चलने-फिरने में असमर्थ बेटियों के लिए गांव की कच्ची और कीचड़ भरी सड़कें स्कूल, इलाज और जरूरी कामों के लिए बाहर निकलना भी मुश्किल बना देती हैं। परिवार के अनुसार, तीन बेटियों के लिए केवल दो दिव्यांग वाहन और इलाज के लिए करीब 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिली है।

ये भी पढ़ें-

पुराने विवाद की खुन्नस में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो फूंकी, CCTV में कैद हुई वारदात

सत्य निकेतन PG बिल्डिंग हादसे में बड़ा खुलासा, 100 मीटर दूर था संचालक, फिर भी मौके पर नहीं पहुंचा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।