1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के इन लोगों के नाम पर रखा जाएगा NASA की तरफ से भेजे गए Asteroid का नाम, वजह जान आप भी करेंगे तारीफ

राजस्थान के इन लोगों के नाम पर रखा जाएगा NASA की तरफ से भेजे गए Asteroid का नाम, वजह जान आप भी करेंगे तारीफ

झालावाड़ के स्टूडेंट्स ने जो Asteroid खोजा है, जो अभी सूर्य का चक्कर पूरा कर चुका है, उसका नाम राजस्थान के पीड़ितों के नाम पर रखा जाएगा।

nasa asteroid name- India TV Hindi
Image Source : AP (प्रतीकात्मक फोटो) झालावाड़ के पीड़ितों के नाम पर एक Asteroid का नाम रखा जाएगा।

झालावाड़: राजस्थान में झालावाड़ जिले के स्टूडेंट्स की तरफ से खोजे गए 4 Asteroids में से एक का नाम दुर्घटना पीड़ितों के नाम पर रखा जाएगा। ये नाम जुलाई, 2025 में स्कूल की बिल्डिंग ढहने की घटना में जान गंवाने वाले 7 बच्चों की याद में रखने का फैसला लिया गया है। तब झालावाड़ के पिपलोदी गांव में मौजूद एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 7 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, 27 अन्य स्डूडेंट गंभीर तौर पर घायल भी हो गए थे।

Asteroids वाले स्टूडेंट्स के क्या हैं नाम?

बता दें कि झालावाड़ के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के स्टूडेंट्स ने साल 2020-2021 में 4 Asteroids को खोजा था। इन Asteroids ने अब सूर्य का एक पूरा चक्कर लगा लिया है। इंटरनेशनल लेवल पर पैन-स्टार्स के जरिए इन्हें परमानेंट नंबर्स अलॉट किए गए हैं, जिससे उनके ऑर्बिट्स वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित हो गए हैं। इन Asteroids को सुगंधा कुमारी, हर्षिता डांगी, संजय कुमार और कोमल कुंवर ने खोजा था, जो अभी अलग-अलग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं।

स्टूडेंट्स ने की 12 मेन-बेल्ट Asteroids की खोज

इस अभियान में इन स्टूडेंट्स का मार्गदर्शन, झालावाड़ के पचपहाड़ के महात्मा गांधी सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले डॉ. दिव्येंदु सेन ने किया था। स्टूडेंट्स ने IASC-NASA Asteroids सर्च ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। अब तक 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में भाग लिया है और वे सामूहिक तौर पर 12 मेन-बेल्ट Asteroids की खोज कर चुके हैं।

IASC की तरफ से आए ई-मेल में क्या लिखा है?

डॉ. सेन के मुताबिक, बताया कि International Astronomical Search Collaboration से पिछले महीने एक ईमेल मिला, जिसमें बताया गया कि 4 में से एक Numbered Asteroids सर्वेक्षण संस्था के लिए रिजर्व रहेगा, जबकि बाकी 3 के नाम का प्रस्ताव उसकी खोज करने वाले स्टूडेंट्स दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

MP में गजब खेल: मां की जगह बेटी कर रही सरकारी नौकरी, 7 साल से किसके नाम पर आ रही सैलरी?

एमपी में कई युवको ने छात्र को घेरकर मारी गोली, जमीन पर गिराकर लात-घूसों से भी पीटा, वीडियो वायरल