1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल, टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने क्या बताया

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल, टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने क्या बताया

राजस्थान नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान कल यानी 11 सितंबर को होगा। दो वार्डों में वोटिंग नहीं होगी। जानिए टोंक जिला निर्वाचन अधिकारी टीना डाबी ने क्या क्या बताया है?

टोंक की डीएम टीना डाबी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER टोंक की डीएम टीना डाबी

राजस्थान नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत द्वितीय चरण का मतदान कल यानी शुक्रवार, 11 सितम्बर को होगा। टोंक नगर परिषद् एवं 4 नगरपालिका मालपुरा, डिग्गी, लांबाहरिसिंह एवं टोडारायसिंह में 11 सितम्बर को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों की गुरुवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद निर्धारित स्थलों से आज रवानगी की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) टीना डाबी ने बताया की नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के मतदान को लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

टीना डाबी ने क्या कहा?
टोंक डीएम टीना डाबी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान दलों की रवानगी के दौरान प्रशिक्षण, चुनाव सामग्री वितरण, वाहन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं, ताकि 11 सितम्बर को होने वाला द्वितीय चरण का मतदान निष्पक्ष, स्वतंत्र, सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके। टीना डाबी ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल ईवीएम और अन्य निर्वाचन सामग्री लेकर अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए है।

जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सभी मतदाताओं को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की है। बता दें कि टोंक और टोडारायसिंह के दो वार्ड में चुनाव नहीं होंगे। वहां पर लोगों ने परिसीमन के मामले में विरोध जताते हुए चुनाव का बहिष्कार कर रखा है।

निर्वाचन जिला अधिकारी ने क्या बताया?
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार मीना ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान को संपन्न करने के लिए मतदान दल 10 सितम्बर को अंतिम प्रशिक्षण के बाद ईवीएम एवं निर्वाचन सामग्री प्राप्त कर अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किए गए है । उन्होंने बताया कि नगर परिषद टोंक के मतदान दल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक से, नगरपालिका टोडारायसिंह के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह से एवं नगरपालिका मालपुरा, लांबाहरिसिंह एवं डिग्गी के मतदान दल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुरा से रवाना किए गए है। मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

(टोंक से पुरुषोत्तम कुमार जोशी की रिपोर्ट) 

ये भी पढ़ें:

भीलवाड़ा नगर निकाय चुनाव में ननद-भौजाई, देवरानी-जेठानी में कड़ा मुकाबला, कल होगी वोटिंग