A
Hindi News राजस्थान राजस्थान में SIR के आ गए आंकड़े, जानिए फाइनल वोटर लिस्ट में कुल कितने नाम शामिल और कितने को हटाया गया?

राजस्थान में SIR के आ गए आंकड़े, जानिए फाइनल वोटर लिस्ट में कुल कितने नाम शामिल और कितने को हटाया गया?

राजस्थान में वोटर लिस्ट की अंतिम प्रकाशन में 10,48,605 मतदाताओं की वृद्धि हुई, जो 2.08 प्रतिशत है। ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 12,91,365 नए मतदाता जोड़े गए हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के प्रमुख आकंड़े जारी किए हैं। राज्य के 199 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल समापन पर राजस्थान के मतदाताओं, निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों, राजनीतिक दलों और अन्य प्रमुख हितधारकों को बधाई दी है। यह पुनरीक्षण 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक चला।

जानिए फाइनल लिस्ट में कितनी महिलाएं

राजस्थान में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में कुल 5,15,19,929 मतदाता शामिल हैं, जिनमें 2,69,57,881 पुरुष, 2,45,61,486 महिलाएं और 562 ट्रांसजेंडर हैं। इसके साथ ही ये भी पता चला है कि 2,42,760 मतदाताओं को सूची से हटाया गया है।

मतदाता वृद्धि 

प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद अंतिम प्रकाशन में 10,48,605 मतदाताओं की वृद्धि हुई, जो 2.08 प्रतिशत है। जिलावार वृद्धि में जयपुर में 3.45%, फलोदी में 3.22%, भरतपुर में 2.78%, सिरोही में 2.72% और बूंदी में 2.71% वृद्धि दर्ज की गई।

लिंगानुपात

लिंगानुपात में 2 अंकों की वृद्धि हुई, जो प्रारूप प्रकाशन के समय 909 से अंतिम प्रकाशन में 911 हो गया। जयपुर में 7 अंक, कोटा में 6 अंक और अजमेर, सिरोही, डूंगरपुर, बूंदी, झालावाड़ व बाड़मेर में 4 अंक की वृद्धि हुई।

युवा मतदाता

18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या में 4,35,061 की वृद्धि हुई, जो 0.82 प्रतिशत है। जयपुर में 1.30%, बाड़मेर में 1.26%, भरतपुर में 1.22%, फलोदी में 1.18% और बूंदी में 1.09% युवा मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई।

राजस्थान में SIR प्रक्रिया की विशेषताएं

  • ड्राफ्ट सूची: 16 दिसंबर 2025 को 5,04,71,324 मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी की गई।
  • नए मतदाता: ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 12,91,365 नए मतदाता जोड़े गए।
  • हटाए गए मतदाता: 2,42,760 मतदाताओं को सूची से हटाया गया।
  • ASD मतदाता: 41,84,891 मतदाता ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं हुए (Absent, Shifted, Dead)।

इस पुनरीक्षण से राजस्थान में मतदाता सूची को और अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाया गया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ी है।