A
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानें कैसा रहेगा इस सप्ताह का मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश, जानें कैसा रहेगा इस सप्ताह का मौसम

राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूरे सप्ताह का हाल बताया है।

अगले कई दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।- India TV Hindi
Image Source : PTI अगले कई दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।

जयपुर: राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। यह राहत आने वाले दिनों में भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने राजस्थान को लेकर अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले चार से पांच दिनों तक यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में राजस्थान के कई इलाको में ओवावृष्टि और बिजली गिरने को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। 

बारिश से तापमान में गिरावट

दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज, धूल भरी आंधी और बारिश जारी रहने की संभावना है। यहां पिछले 24 घंटों में, राज्य के कई हिस्सों में तेज गरज के साथ बारिश हुई। इस दौरान धौलपुर जिले के बारी में सबसे अधिक 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। 

कई जिलों में बारिश की संभावना

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर डिवीजनों के इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 60-70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार से पांच दिनों तक मौसम की यह गतिविधि जारी रहने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों के कारण, अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है, जिससे चल रही लू से राहत मिलेगी।

मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम के समय राजस्थान के कई इलाकों में तेज धूलभरी आंधी चलने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ अगले कुछ दिनों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकता है। इसका सबसे अधिक प्रभाव 30 और 31 मई को रहने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें-

MP: अनूपपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत, 40 लोग घायल