1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में कुछ बड़ा होने वाला है! खास इलाके को घोषित किया गया 'Danger Zone', लोगों से घरों में रहने की अपील

हरियाणा में कुछ बड़ा होने वाला है! खास इलाके को घोषित किया गया 'Danger Zone', लोगों से घरों में रहने की अपील

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Amar Deep
 Published : May 30, 2026 11:11 am IST,  Updated : May 30, 2026 11:11 am IST

हरियाणा के पंचकुला में रविवार को एक हाई कैलिबर बम का परीक्षण किया जाएगा। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। परीक्षण के दौरान आस-पास के लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है।

बम ट्रायल को लेकर अलर्ट जारी। - India TV Hindi
बम ट्रायल को लेकर अलर्ट जारी। Image Source : X/CP_PANCHKULA

हरियाणा के पंचकूला के रामगढ़ इलाके स्थित टीबीआरएल (Terminal Ballistics Research Laboratory) रेंज में 31 मई को हाई पावर बम का परीक्षण किया जाएगा। टीबीआरएल की तरफ से जारी एडवाइजरी में स्थानीय प्रशासन और आसपास के गांवों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये परीक्षण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे के बीच किया जाएगा। पूरे परीक्षण की निगरानी भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे।

कैलिबर बम का होगा परीक्षण

रक्षा मंत्रालय के अधीन टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (टीबीआरएल) रामगढ़ रेंज में हाई कैलिबर बम का परीक्षण करेगी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों को तय समय के दौरान घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। एडवाइजरी में स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि आसपास के गांवों के लोगों को पहले से जागरूक किया जाए। परीक्षण के दौरान लोगों को घरों के अंदर रहने और खुले क्षेत्रों से दूर रहने को कहा गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। 

निर्देशों का पालन करें लोग

प्रशासन ने साफ किया है कि ये एक नियमित सुरक्षा परीक्षण है, इसलिए लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। वहीं अधिकारियों ने अपील की है कि सभी लोग सुरक्षा-निर्देशों का पालन करें और तय समय के दौरान सतर्क रहें।

एरिया स्प्लिंटर डेंजर जोन घोषित 

डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षण रविवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान होने वाला विस्फोट इतना शक्तिशाली हो सकता है कि बम के टुकड़े हवा में करीब 1.5 किलोमीटर तक ऊंचाई में जा सकते हैं। वहीं, जमीन पर करीब दो किलोमीटर तक का क्षेत्र स्प्लिंटर डेंजर जोन घोषित किया गया है।

लोगों से घरों में रहने की अपील

टीबीआरएल के टेक्नोलॉजी डायरेक्टर सी. सरकार ने उपायुक्त पंचकूला को भेजे पत्र में भानू और बिल्ला गांव के लोगों को निर्धारित समय के दौरान घरों के अंदर रहने के निर्देश देने को कहा है। इसके अलावा असरैवाली, नग्गल, मोगीनंद, किशनगढ़, टीएमवी कॉलोनी और रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

टेस्टिंग को लेकर एडवाइजरी जारी।
Image Source : REPORTER INPUTटेस्टिंग को लेकर एडवाइजरी जारी।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: तेज रफ्तार हाइवा ने कार को मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटा, कार में सवार थे पिता-पुत्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।