1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. टोंक: जमीनी विवाद में भाई-भाभी और 3 चाचा ने की भतीजे की हत्या, लाठी से पीट-पीटकर मार दिया

टोंक: जमीनी विवाद में भाई-भाभी और 3 चाचा ने की भतीजे की हत्या, लाठी से पीट-पीटकर मार दिया

जमीनी विवाद में भाभी के साथ मिलकर भाई और तीन चाचा ने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने लाठी से पीट-पीटकर पीड़ित की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

Tonk Murder Accused- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी

राजस्थान के टोंक में जमीनी विवाद को लेकर भाभी-भाई और तीन चाचाओं ने मिलकर युवक को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घाड़ थाना क्षेत्र के बेलहड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया था। पुलिस ने महज 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल ने बताया कि 10 अक्टूबर शाम साढ़े पांच बजे बेलहड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर आरोपियों ने अपने भतीजे सुरेश गुर्जर को कुल्हाड़ी और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। 

सुरेश को इलाज के लिए राजकीय अस्पताल दूनी में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सोनू रिश्ते में मृतक का भाई लगता था और लक्ष्मी देवी उसकी भाभी लगती थी। वहीं, रामेश्वर, बाबूलाल और छोटूलाल उसके चाचा लगते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

ये पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

रामेश्वर पुत्र देवालाल गुर्जर निवासी बेलहड़ी
बाबूलाल पुत्र देवालाल गुर्जर निवासी बेलहड़ी
छोटूलाल उर्फ विद्यानंद गिरी पुत्र देवा लाल गुर्जर निवासी बेलहड़ी हाल भजनानंद महाराज आश्रम करीरिया नोहटा
सोनू गुर्जर पुत्र रामेश्वर गुर्जर निवासी बेलहड़ी 
लक्ष्मी देवी निवासी बेलहड़ी

चाय पीने के बहाने बुलाकर की थी हत्या

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उल्लेखनीय है कि घटना के दिन सुरेश गुर्जर अपने भाई के साथ गंगाप्रसादी में शामिल होने जा रहा था। इस बीच उसके काका सहित परिजनों ने दोनों भाइयों को घर में चाय पीने के बहाने घर में बुलाया और लाठी व कुल्हाड़ी से हमला कर सुरेश को मौत के घाट उतार दिया था। 

(टोंक से पुरुषोत्तम जोशी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

Video: जमीन विवाद में दलित महिला को बाल पकड़कर घसीटा, दबंगों ने JCB से तोड़े टिन शेड

Video: कांग्रेस नेता पर तलवार से जानलेवा हमला, घायल पूर्व सरपंच ने फायरिंग के भी आरोप लगाए