1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: जमीन विवाद में दलित महिला को बाल पकड़कर घसीटा, दबंगों ने JCB से तोड़े टिन शेड

Video: जमीन विवाद में दलित महिला को बाल पकड़कर घसीटा, दबंगों ने JCB से तोड़े टिन शेड

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 12, 2025 01:23 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 01:23 pm IST

वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंग महिला के बाल पकड़कर घसीट रहे हैं। वहीं, जेसीबी से उनके टिन शेड गिराए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

JCB- India TV Hindi
महिला को घसीटते दबंग (बाएं), टिन शेड तोड़ती जेसीबी (दाएं) Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के अजमेर में दलित महिला के साथ मारपीट और धमकाने का मामला सामने आया है। जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने महिला को बेरहमी से पीटा और उसके प्लॉट पर बने टीन शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया। आरोपियों ने महिला के बाल पकड़कर उसे घसीटा और उसके घर को तोड़ दिया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। मामला अलवर गेट थाना क्षेत्र के मदार स्थित इंदिरा नगर का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अलवर गेट थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि 10 अक्टूबर को पीड़िता ललिता कुमारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया कि उसका एक प्लॉट इंदिरा नगर मदार क्षेत्र में स्थित है। उसी प्लॉट पर रवि गहलोत और रेणु कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ता इंदिरा नगर मदार की रहने वाली है।  

महिला को जान से मारने की धमकी

महिला ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी भाई-बहन अपने साथ जेसीबी मशीन लेकर आए और जबरन उसके प्लॉट में बने टीन शेड और बाउंड्री दीवार को तोड़ दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने न सिर्फ उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया बल्कि जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एससी/एसटी  अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस का बयान

एएसआई बाबूलाल ने बताया कि आरोपियों रवि गहलोत और रेणु  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़िता ललिता कुमारी ने कहा कि उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं और उसने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

(अजमेर से राजकुमार वर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

Video: कांग्रेस नेता पर तलवार से जानलेवा हमला, घायल पूर्व सरपंच ने फायरिंग के भी आरोप लगाए

Video: महिला डॉक्टर ने दवा लेने आए बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा, गेट पर गलती से कंधा टकराया था

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।