ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण 4 अगस्त का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक माना जा रहा है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से नौकरी, व्यापार, शिक्षा और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं। 4 राशियों के लिए बुधवार सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहने के संकेत हैं। अगर आप भी इन राशियों में शामिल हैं, तो यह दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आ सकता है। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कल की लकी राशियों का राशिफल।
- मेष राशि: कल का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी से अवसर मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। पूरे दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है।
- वृष राशि: आपके लिए बुधवार का दिन सम्मान और प्रगति लेकर आ सकता है। कार्य स्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी और सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। अगर आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए कल का समय अनुकूल माना जा रहा है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी और पुराने संबंधों में भी मधुरता आने के संकेत हैं।
- मकर राशि: कल का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा माना जा रहा है। धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं कल किसी पुरानी चिंता से राहत मिलने के संकेत हैं। भविष्य की योजनाओं पर भी काम शुरू कर सकते हैं।
- मीन राशि: 4 अगस्त का दिन आपके लिए नई संभावनाओं का दिन साबित हो सकता है। व्यापार में ऑनलाइन माध्यम से लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें परिवार का सहयोग मिल सकता है। फैशन, डिजाइन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। छात्र भी पढ़ाई में नए विकल्प चुनकर आगे बढ़ सकते हैं और अपने लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: सावन के महीने में घर के मुख्य द्वार पर जरूर करें ये 1 काम, दूर होगी हर नकारात्मक ऊर्जा!
More Rashifal News