1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. शनिवार का दिन इन 4 राशियों के नाम, करियर में तरक्की और मजबूत आर्थिक स्थिति के संकेत, क्या आपकी राशि भी हैं इसमें शामिल

शनिवार का दिन इन 4 राशियों के नाम, करियर में तरक्की और मजबूत आर्थिक स्थिति के संकेत, क्या आपकी राशि भी हैं इसमें शामिल

शनिवार का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और खुशियां लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव से 4 राशि वालों को करियर-कारोबार, परिवार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं।

05 september 2026 Lucky Rashi, Lucky Zodiac Signs 05 september 2026, कल की लकी राशियां, 05 सितंबर 20- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST 05 सितंबर 2026 की भाग्यशाली राशियां

5 सितंबर, शनिवार के दिन 4 राशियों के लिए सितारों की स्थिति खास मेहरबान रहने वाली है। इन्हें करियर में नए मौके मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होने और परिवार से जुड़ी खुशियां मिलने के संकेत हैं, तो वहीं लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत भी मिल सकती है। तो आखिर कौन सी हैं वे 4 लकी राशियां, जिनके लिए 5 सितंबर का दिन बेहद खास रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए इन लकी राशियों का राशिफल। 

मेष राशि: आपके लिए शनिवार का दिन कई मायनों में खास रह सकता है। जीवनसाथी के किसी काम में आपका सहयोग उपयोगी साबित होगा। नौकरी या रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आपका व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। माता-पिता का सहयोग भी आपके साथ रहेगा। व्यापार में बेहतर परिणाम मिलने के संकेत हैं। छात्र करियर को लेकर शिक्षकों से मार्गदर्शन ले सकते हैं।

वृषभ राशि: इन जातकों के लिए 5 सितंबर का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में किसी नन्हे मेहमान के आने की संभावना से माहौल आनंदमय रहेगा। आने वाली चुनौतियों का मजबूती से सामना करेंगे। हाल ही में नया काम शुरू करने वालों को अपने लक्ष्य पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। हालांकि, प्रेम-संबंधों में बातचीत के दौरान गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशि: आपके लिए शनिवार का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे लोगों की किसी डीलर से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। खेल जगत वालों के लिए दिन शानदार रहेगा और प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी सुखद माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि: आपके लिए 5 सितंबर का दिन राहत और सफलता लेकर आ सकता है। जिस परेशानी को लेकर आप काफी समय से चिंतित थे, उससे निजात मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अपनी निजी बात किसी से साझा करते समय सावधानी बरतें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें। छात्रों का पढ़ाई पर फोकस बना रहेगा। परिवार के साथ घूमने या शॉपिंग का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 5 सितंबर 2026 का पंचांग: शनिवार को रखा जाएगा गोगा नवमी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

More Rashifal News